वार्ड में पानी और बिजली की समस्या है, आवेदन पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
शारदा पुरम, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव पांडे बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 26 में 13-जून 2019 को सुबह से लाईट खराब है| जिसके लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| वहां पर पानी को लेकर भी यही स्थिती है| फोन करने पर अधिकारी बात नहीं करते, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधुत विभाग अधिकारी@9425524302. संपर्क नंबर@9425374759.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: KESHAV PRASAD PANDAY MP OK PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
हर साल राईटर शुल्क मिलाता था, लेकिन इस बार नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-धुमा, पोस्ट-बगहूँ, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अश्वनी कुमार पटेल बता रहे हैं| उन्होंने हाल ही में 10वी कक्षा का परीक्षा दिया है| वे नेत्रहीन हैं| जिसके कारण परीक्षा में उन्हें राईटर लगाना पड़ता है| जिसका शुल्क उन्हें देना होता है| जो शासन द्वारा दिया जाता है| लेकिन इस बार उनको राईटर शुल्क नहीं मिला है| जिसके लिये उन्होंने सी.एम हेल्पलाईन में शिकायत (शिकायत नंबर@8216972) किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : संपर्क नंबर@9098148101.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL MP PROBLEM SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
400 रुपये प्रति माह पर कोटवार का काम करते हैं, गुजारा नहीं होता...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, विकासखण्ड-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से लखनदास मानिकपुरी बता रहे हैं| वे कोटवार का काम करते हैं| जिसके लिये उन्हें 400 रुपये प्रति माह मिलता है| जिसमे उनके परिवार का गुजारा नहीं हो पाता, वे तीन पीढ़ी से कोटवार का काम कर रहे हैं| उनका कहना है| उनकी मजदूरी बढाया जाये| जिससे परिवार पालन पोषण कर सके| : संपर्क नंबर@8889941623.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गांव में पानी की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अजय पडवार बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में दो नल है| जिसमे पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है| उन्हें 2 किलोमीटर 2 दूर नदी से पानी लाते हैं| समस्या की जानकारी उन्होंने संबंधित अधिकारी दी है| लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव की पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PHE@6261593304. विधायक@9893637633, कलेक्टर@9479118118, सचिव@8085315499. संपर्क नंबर@7646991720.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
अधिकारी को रिश्वत देकर भूमि अपने नाम कराया जा रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-दलपत पूड़ा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| रामगोपाल लोधी, राजा लोधी, दशरथ लोधी, राजू लोधी और रामबली लोधी का कहना है| उनकी जमीन सेकेट्री रामदयाल लोधी द्वारा पटवारी को रिश्वत देकर अपने नाम पर नपवा लिया है| और उन्हें परेशान कर रहा है| इसलिये व सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : राजस्व मंत्री@9415181818, कलेक्टर@7587968200, ASP@977745844. साधू सिंह लोधी@8719095669.
