समूह से जुड़कर काम शुरू किया और उसी से आज अपना घर चलती हैं...
करका पाल स्कूल पारा, ग्राम-छिन्दवहा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलावती बता रही हैं, वे सब्जी बेचने का काम करती हैं, समय समय पर मेले में दुकान लगाती हैं, उसी से उनका घर का गुजारा होता है, नीलावती माँ दंतेश्वरी स्व सहायता समूह से जुड़ी हैं समूह के मदद से उन्होंने अपना काम शुरू किया था, आज वे समूह में जुड़कर दूसरो को भी स्वरोजगार के लिये प्रेरित करती हैं| (AR)
Posted on: Sep 08, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
स्वसहायता समूह के माध्यम से माहिलाओ को बजत और स्वरोजगार के लिये प्रेरित करते हैं...
ग्राम-बड़े परोदा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से काजल ठाकुर बता रही हैं वे स्व सहायता समूह में काम करती हैं, मीटिंग में शामिल होते हैं, रोजगार के लिये बैंक से लोन लेने का बारे में जानकारी देते हैं, समूह में बजत करने के बारे में बताते हैं जिससे जरुरत होने पर उस पैसे का उपयोग किया जा सके| बिहान योजना के तहत वे काम कर रही हैं| माहिलाओ को जागरुक करती हैं और स्वरोजगार के लिये प्रेरित करती हैं| (AR)
Posted on: Sep 08, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
दुष्ट अपना स्वभाव नहीं छोड़ता इसलिये उसका साथ नहीं देना चाहिये...
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक लघुकथा सुना रहे हैं:
एक राजा था उसके पलंग में बहुत से खटमल रहते थे जो राजा का खून पीकर जीवित रहते थे, एक दिन के एक मच्छर खटमल से बोला भाई तुम और तुम्हारा परिवार बड़े मजे से राजा का खून पीकर जी रहे हो, मुझे भी खून पीने दो| खटमल बोला मै चुपचाप खून पीता हूँ और तुम डंक मारते हो इससे राजा जाग जायेगा, तुम तो भाग जावोगे लेकिन हम मारे जायेंगे| मच्छर के बार बार कहने पर खटमल मान गया जिसके बाद मच्छर के डंक मारने से राजा जाग गया| मच्छर तो भाग गया लेकिन सारे खटमल मारे गये| कहानी से सीख मिलती है जो हमें फसा दे उसे साथ नहीं देना चाहिये|
Posted on: Sep 07, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे गाँव में बिजली पानी की समस्या थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद समाधान हो गया है...
ग्राम-कुकडीपानी, पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव की महिला साथी सरोजनी बता रही है कि उनके गाँव में बिजली पानी की बहुत समस्या हो रही थी | तो उन्होंने 12-8-2020 को एक सन्देश रिकॉर्ड की करने के 3 दिन बाद बिजली विभाग के अधिकारी आये और पानी वाला बोर और बिजली बना दिए अब बिजली पानी की सुविधा हो गई है और वे लोग खुश है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |
Posted on: Sep 07, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली धन राशि नहीं मिली है, कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-मदरी ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा देवी बता रहीं हैं मेरे पिता दोनों पैर से विकलांग हैं घर में बूढी माँ और हम छ: बहनें हैं, निर्धन और कमजोर परिवार से मेरा माइके हैं जहाँ से मेरी शादी हुई हैं सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना तैयार कर वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के नाम से प्रारम्भ की गई। जिसका पैसे अभी तक नही मिला हैं, शादी हुए दो साल हो गया हैं, पैसे नही मिलने के संबध में ग्राम पंचायत सचिव सरपंच कोई बात किये कोई सुनवाई नही हुई, हम चाहते हैं इस योजना जांच करके इस योजना लाभ दिया जाए इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर बात करके अनुदान राशि दिलाने में सहयोग करें: सचिव@9424770592, CEO@8120031385 संपर्क@9685816492
