हैंडपंप से बराबर पानी नही निकल रहा है, लोगों को पीने के पानी की समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से माखन दास मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरा पारा में पानी की समस्या है| पारा में जो नल लगे है, उसमे पानी के लिये इंतजार करना पड़ता है| एक से दो घंटे के अंतराल में पानी निकलता है| चार महीने से लोग उस समस्या से जूझ रहे हैं| लोगो ने समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में नल की समस्या को ठीक कराने में मदद करें : विधायक@9893637637, सचिव@9589808588. संपर्क नंबर@6260260793.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER WATER
5 महीने पूर्व आंगनवाड़ी का निर्माण शुरू हुआ था, काम पूरा नहीं हुआ...मदद की अपील-
बैगा पारा, ग्राम पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार धुर्वे, सालिक बघेल, तीरथ धुर्वे और सुनील कुमार धुर्वे बता रहे हैं| गाँव में 5 महीने पहले मिनी आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ| भवन नहीं होने के कारण एक वर्ष से किराये के माकान में आंगनवाड़ी का संचालन किया जा रहा है| अधिकरी 5 महीने पूर्व काम शुरू कर भूल गये हैं| भवन अधूरा पड़ा है| इसलिये ग्रामवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर भवन निर्माण का कार्य पूरा कराने में मदद करें : सरपंच@7898959990. संपर्क नंबर@6261889088.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI OK PANDARIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दस्त होने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जीरा एक चम्मच, बेल का गूदा एक चम्मच, त्रिफला चूर्ण एक चम्मच, मूली का रस एक चम्मच सभी को मिलाकर सुरक्षित रख लें| सुबह-शाम गर्म पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| तेज दस्त होने पर आधा कप दूध में एक नीबू निचोड़ कर पीने से भी लाभ हो सकता है| दाल चावल की खिचड़ी का सेवन करें| तरल पदार्थो का सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जल जाने पर राहत पाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी जल जाने पर राहत पाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| शहद 250 ग्राम और नमक 100 ग्राम लेकर दोनों को मिला लें| और गर्म करें| उबल जाने पर ठण्डा कर लें, और सीसी में सुरक्षित रख लें| उसके बाद जले हुये स्थान पर रुई से तेल की तरह लगायें| इससे जलन कम करने, छाले और दर्द से आराम मिल सकता है| भोजन में बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द की दाल, खटाई, सेम, मछली, गुड़ का उपयोग न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सुख गये है नदी नाला सुख गये तालवा पोखरी प्यासी हर मोला लागे...गीत
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे है:
हैय रे हाय प्यासी हर मोला लागे-
कैसे के टोरब तेंदू पान प्यासी हर मोला लागे-
घुटरा पतेरा देखा पखना गरम मारे प्यासी हर मोला लागे-
सुख गये है नदी नाला सुख गये तालवा पोखरी प्यासी हर मोला लागे-
बोतल के पानी हर गरम होई जाय प्यासी हर मोला लागे-
घुटरा पतेरा में साथी चढ़ावे रे प्यासी हर मोला लागे...
