यूँ घबराना नही कभी...रचना-

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं :
यूँ घबराना नही कभी-
मौत मुड़कर आती नही कभी-
वक्त भी मुड़कर आती नही-
बस स्मृति शेष बनकर रह जाती देश...(185387)

Posted on: Mar 24, 2021. Tags: CG RACHNA RAIGARH RAJENDRA GUPTA

भगत सिंह और उनके साथियों से जुड़े कुछ लेख

सीजीनेट पर सहकार रेडियो का कार्यक्रम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस के मौके पर सुनिये भगत सिंह और उनके साथियों से जुड़े कुछ लेख। ये कार्यक्रम सहकार रेडियो यू ट्यूब चैनल से लिया गया है|
अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Mar 24, 2021. Tags: ANUPPUR MP SAHKAR RADIO

सहकार रेडियो : कहानियों का कारवां (दाज्यू)

नमस्कार, सीजीनेट पर सहकार रेडियो के कार्यक्रम “कहानियों का कारवां” में आज सुनिये शेखर जोशी की प्रसिद्ध कहानी “दाज्यू”| कहानी जहाँ एक ओर मध्यवर्गीय अहंवादी संस्कारों की विद्रूपता दिखाती है, वहीं एक आम मेहनतकश के स्वच्छ निर्मल ह्रदय में समाहित मानवीय निश्छल प्रेम और अपनत्व की सुन्दर तस्वीर पेश करती है| इसे आवाज़ दी है अभिनय और रंगकर्म से जुडी मुंबई की साथी प्रियाश्री मिश्रा ने| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने| ये कार्यक्रम https://www.sahkarradio.com से लिया गया है|

Posted on: Mar 23, 2021. Tags: ANUPPUR MP SAHKAR RADIO

मीटर रीडिंग सही से नहीं करते अधिकारी, मनमानी बिल भेजते हैं...

ग्राम पंचायत-चोरभटी, जनपद-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गेंदलाल राठौर बता रहे हैं, उनके इलाके में मनमानी बिजली बिल दिया जा रहा है, मीटर रीडिंग सही से नहीं हो रही है| जिससे वे परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: JE@9425185281, लाईन मैन@9424365681. संपर्क नंबर@7509933161. (186671) (AR)

Posted on: Mar 22, 2021. Tags: ANUPPUR ELECTRICITY GENDLAL RATHOUR MP PROBLEM

सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...भजन-

जिला-प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से अभिषेक कुमार एक भजन सुना रहे है:
सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा
एक तो तेरे आंख तिरछी
दूसरा काजल लगा
तीसरे नजरे चुराना दिल दीवाना हो गया...(AR)

Posted on: Mar 22, 2021. Tags: ABHISHEK KUMAR BHAJAN SONG PRAYAGRAJ UP

« View Newer Reports

View Older Reports »