गरीबी रेखा के नीचे होने के बावजूद सामान्य वर्ग का राशन कार्ड बना, रु.350 में चावल मिलता है, मदद करें...
डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत- पलानार, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखमनराम कवासी के संपर्क में दीदी बता रहीं हैं कि उनका राशन कार्ड सामान्य वर्ग का बना दिया गया है जिसमे उन्हें 10 किलो चावल रु.350 में मिलता है, जबकि वे गरीबी रेखा से नीचे हैं। इस संदर्भ में सरपंच को संपर्क किये थे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। वे बहुत कठिनाई से अपने बच्चों को पढ़ा रही हैं। सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पे फोन कर उनका राशन कार्ड दिलाने में मदद करें। आधिक संपर्क के लिए सरपंच@6261877601, सचिव@7587204191.
Posted on: Sep 25, 2021. Tags: BASTANAR CG DONGRIPARA PALANAR RATION CARD
आ इन ला रा इले ऊ-ऊ...धुर्वा विवाह गीत-
ग्राम+पंचायत-कुटमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से पूर्णिमा साहू के साथ गाँव की महिलाये जयती और जनका धुर्वा भाषा में एक गीत सुना रहे है :
आ इन ला रा इले ऊ-ऊ...
Posted on: Sep 24, 2021. Tags: BASTAR CG DHURWA SONG JANKA JAYTI
दातुनो हिरिली पिला बोका हिली रे...भतरी विवाह गीत-
ग्राम-छिन्दावाडा रामपाल पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालमती कश्यप एक भतरी विवाह गीत सुना रही है :
दातुनो हिरिली पिला बोका हिली रे-
काय नोले पोका हिली रे नोले पोका हिली लो...
Posted on: Sep 24, 2021. Tags: BALMATI BHATRI CG DARBHA SONG
सहकार रेडियो : विचार यात्रा....
श्रोताओं, सहकार रेडियो पर विचारों के सफर में आज 23 सितंबर को चिली के क्रांतिकारी कवि पाब्लो नेरुदा के स्मृति दिवस पर सुनिये उनके विचार। जिनके माध्यम से वो एक कवि या लेखक को उसके दायित्व की याद दिलाते हैं।
Posted on: Sep 24, 2021. Tags: SAHAKAR RADIO
अब चो बस्तर कितर सुन्दर...हल्बी गीत-
ग्राम-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चांदनी ठाकुर एक हल्बी गीत सुना रहीं है:
अब चो बस्तर कितर सुन्दर-
धूम के फुले भले रे-
हुड़का मांदर घूम-घूम-
के डिंग डोंगरी फैलिस रे-
अब चो बस्तर कितर सुन्दर... (180319)
