गांव के निवासी पक्की सड़क के लिये बार-बार आवेदन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी और सड़क की समस्या है| पक्की सड़क न होने कारण बारिश के दिनों कीचड़ हो जाता है| जिससे लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| लोगों ने कई बार समस्या के निराकरण के लिये आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@7089303090, कलेक्टर@94252700001. संपर्क नंबर@7509265773.

Posted on: Mar 12, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

अगहन कातिक परे पला, अऊ जेठ बैसाख करे कला...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं:
अगहन कातिक परे पला, अऊ जेठ बैसाख करे कला-
सांथी जंगल झाड़ होये उजाला-
अऊ गढ़ा, नदी सूखे नाला-
जंगल झाड़ होय ई उजराला-
पानी बिना पवन अऊ पवन बिना धान-
जल बिन मछली पवन बिन धान...

Posted on: Mar 12, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

10 साल पहले गांव छोड़कर आए थे अब यहीं रहकर खुश हैं...

शांति नगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रुधेश्व सलाम ईंट बनाने का काम करते हैं| वे बता रहे हैं कि नक्सल वादियों के डर से अपना गांव छोड़कर उस जगह पर आ गये और रहने लगे, तब से उसी गांव में रह रहे हैं | उन्हें गांव में रहते दस साल हो चुके हैं| अब रुधेश्वर उसी गांव में रहना चाहते हैं, वापस नहीं जाना चाहते| उनका कहना है अब जीवन पहले से अच्छा है| चार बच्चे हैं, पहले मजदूरी का काम करते थे, अब ईंट बनाने का काम करते हैं और उसी से जीवन यापन करते हैं|

Posted on: Mar 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में पानी की समस्या है आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

ग्राम-हरिहरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कृष्णदेव और सोभराम पावले बता रहे हैं कि चैनपुर पारा वार्ड क्रमांक 8 में पानी की समस्या है| वर्तमान में लोग नाला से पानी उपयोग कर रहे हैं| वार्ड में 15 घर हैं जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्होंने पानी की समस्या के निराकरण के लिए ग्राम सभा में आवेदन किया था लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या का हल कराने में मदद करें: सरपंच@9753392622, सचिव@8889608926, PHE@9801613225, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@8889957512.

Posted on: Mar 11, 2019. Tags: CG KRISHNADEV PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

घर घर अलख जगायेंगे, बदलेंगे जमाना...गीत-

ग्राम-महाराज गंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना सिंग एक गीत सुना रही हैं :
घर घर अलख जगायेंगे, बदलेंगे जमाना-
मुझसे हमारा धुरवा अटल है-
काया के रग-रग में निष्ठा का बल है-
जागृति संख बजायेंगे, बदलेंगे जमाना-
घर घर अलख जगायेंगे, बदलेंगे जमाना-
जागृति संख बजायेंगे, बदलेंगे जमाना...

Posted on: Mar 11, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »