हम लोगो का राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन देते है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते है...

पंचायत-बाग़मुंडी पनेडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी पाइको, चैतु, समडू और अनिल बता रहे है कि उन लोगो का राशन कार्ड नहीं है उसके कारण शासन कोई भी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है, राशन कार्ड बनवाने के लिए 3-4 बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो बनेंगा-बनेंगा बोलकर आश्वासन देते रहते है | लेकिन अभी तक नहीं बना है | नये युवा सरपंच भी बनवाने के लिए प्रयास कर रहे है लेकिन अभी तक नहीं बन रहा है और अधिकारी लोग ध्यान भी नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@6269813062, 7587673723, सचिव@7697581341, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (172834)

Posted on: Aug 08, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है, कई बार आवेदन कर चुके हैं...

ग्राम-मुरली पारा, पंचायत-कोड़ेनार क्रमांक 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बोट्टी वेड़का बता रहे हैं कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्होंने आवेदन किया है लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406452608. सचिव@9407642538, CEO@9406016762. (172309) (AR)

Posted on: Aug 08, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

Impact : बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था तो सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद नया लग गया है...

ग्राम-हर्दोहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से सीताराम कोरी बता रहे है कि उनके गाँव का बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था उसके कारण बिजली की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 20 जुलाई को एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 6 अगस्त को नया ट्रांसफार्मर लग गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@9522680453.

Posted on: Aug 08, 2020. Tags: IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

खेल का मैदान के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं हो रही है...

उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से नवीन वर्मा बता रहे हैं उरला इंडस्ट्रियल एरिया है वहां पर एक खेल का मैदान नहीं है, उन्हें खेलने के लिये 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जहाँ पर वे खेलने जाते हैं वहां के लोग उन्हें वहां से भगा देते हैं क्योकि वो भी वहां खेलते हैं| तुलाराम साहू बता रहे हैं उरला में खेल का मैदान नहीं होने से दूर जाना पड़ता है और वहां के लोग खेलने नहीं देते है, न खेल सके इसलिये गंदगी कर देते हैं, विवाद होता है, उन्होंने इसके लिये आवेदन दिये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर खेल का मैदान व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे दूसरी जगह खेलने के लिये न जाना पड़े: संपर्क नंबर@7000015127. कलेक्टर@07712426024, नगर निगम आयुक्त@9479059150. (172853) (AR)

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, पीने के पानी की समस्या है...

ग्राम-कोकररास, पंचायत-छिंदावाडा 3, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह नाग बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है, लोग कुआ का पानी उपयोग करते हैं, बारिस के दिनों में पानी गंदा हो जाता है जिससे गंदा पानी पीना पड़ता है, हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है पीने के पानी की समस्या है दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप बनवाने मे मदद करें, जिससे लोगो को साफ पानी पीने के लिये मिल सके : संपर्क नंबर@9301688548. CEO@9425592215. (AR)

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »