खेल का मैदान के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं हो रही है...

उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से नवीन वर्मा बता रहे हैं उरला इंडस्ट्रियल एरिया है वहां पर एक खेल का मैदान नहीं है, उन्हें खेलने के लिये 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जहाँ पर वे खेलने जाते हैं वहां के लोग उन्हें वहां से भगा देते हैं क्योकि वो भी वहां खेलते हैं| तुलाराम साहू बता रहे हैं उरला में खेल का मैदान नहीं होने से दूर जाना पड़ता है और वहां के लोग खेलने नहीं देते है, न खेल सके इसलिये गंदगी कर देते हैं, विवाद होता है, उन्होंने इसके लिये आवेदन दिये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर खेल का मैदान व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे दूसरी जगह खेलने के लिये न जाना पड़े: संपर्क नंबर@7000015127. कलेक्टर@07712426024, नगर निगम आयुक्त@9479059150. (172853) (AR)

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER