अधिकारियों ने जबरदस्ती हम सभी से शौचालय बनवाया, पैसा नहीं दिया, मजदूरी भी नहीं दिया...

ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकृपाल पाल, गोकरन, राम साहू, सुब्बलाल वैस, शिवमंगल, रामनरेश पंडो, अरविन्द कुमार पाल, अंदरुलाल केवट, सभी ग्राम वासियों का कहना है 2016 में उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया लेकिन उनके लागत का पैसा नही मिला, कुछ का तो शौचालय भी नही बना, उन्होंने अपने स्तर पर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, लगभग 350 शौचालय का लागत रुका है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण लागत का पैसा दिलाने में मदद करे : सहायक सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@7610661711.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: BABULAL NETI OK RAMKRIPAL PAL SONG TOILET VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : खांसी, स्वास, कफ समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-छाती, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से वैद्य संत प्रभुदयाल मेसपाल खांसी, स्वास, कफ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काली मिर्च 10 ग्राम, सोंठ 10 ग्राम, पीपली 10 ग्राम तीनो को पीसकर छानकर रख लें, और आधी चम्मच शहद के सांथ दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करें, इससे खांसी, कफ, स्वांस की समस्या में आराम मिल सकता है, खाने में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, मांस का उपयोग न करें, आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य संत प्रभुदयाल मेसपाल @9752013122.

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: HEALTH PRABHUDAYAL MESPAL SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

मेरे राशनकार्ड के लिए आवेदन देते देते थक गए हैं, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नही देते...

ग्राम-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयशंकर पाल कह रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे राशन नही मिलता और राशन कार्ड नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता, बनवाने के लिए उन्होंने दो महीना पहले लोक सुराज में भी आवेदन दिया, इसके अलावा कई जगह पर आवेदन दिया है, लेकिन अधिकारी अभी बनाने का नियम नही है बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे: CEO@9926192534, तहसीलदार@9111800524. संपर्क नंबर@7389757125.

Posted on: May 18, 2018. Tags: JAYSHANKAR PAL SONG VICTIMS REGISTER

काबर भीजे रे संवरिया सावन भादों के झै...करमा गीत

ग्राम-समई, पोस्ट-चंदोरा, ब्लाक, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयपाल पैकरा एक करमा गीत सुना रहे हैं :
काबर भीजे रे संवरिया सावन भादों के झै-
काकर भीजे रे लाली पगरी-
सवरोकर भीजे रे लाली केसरी-
काकर भीजे रे लाली पगरी-
रसिया कर भीजे रे लाली केसरी-
काबर भीजे रे संवरिया सावन भादों के झै...

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: JAIPAL PAIKARA SONG VICTIMS REGISTER

सेवा जोहारो रे, मोर धरती दाई, सेवा जोहारो रे...गोंडवाना गीत

ग्राम-धूमाढाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी एक पारम्परिक गोंडवाना गीत सुना रहे है:-
सेवा जोहारो रे, मोर मात पिता ला सेवा जोहारो रे-
नौअ महीने से गर्भ में पाले, दस में दुनिया दिखाये-
उंगली पकड़ कर चलना सिखाये,हसना बोल सिखाये-
सेवा जोहारो रे, मोर मात पिता ला सेवा जोहारो रे-
सेवा जोहारो रे, मोर धरती दाई सेवा जोहारो रे...

Posted on: Mar 21, 2018. Tags: RAJPAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »