हमारे गांव के आंगनबाड़ी में हैंण्डपंप नही है, कृपया मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत-भेजा, (मुंडेगुडा) ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नरेन्द्र बता रहे हैं उनके गांव के आंगनबाड़ी स्कूल में हैंण्डपंप नही है| छोटे-छोटे बच्चों को भी पानी पीने के लिए नदी जाना पड़ता है| पानी कि सुविधा नही होने के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी नही भेजते है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत कियें लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407608929, PHE@8670541769, सचिव@7648021198, सीईओ@@8889251366.

Posted on: Jul 31, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA NARENDRA PROBLEM WATER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2005 में सलवा जुडूम के समय जेल्वाडा लेके आयें...

ग्राम पंचायत-सैमललोडी, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से नरेन्द्र माडियाम पिता सूबैया बता रहे हैं, 2005 में सलवा जुडूम के समय उनके गांव में बहुत मार पिट होता था| फिर वे लोग डर से अपना गांव छोड़कर बीजापुर जेल्वाडा में रह रहे हैं| जहाँ रह रहे है, वहाँ बिजली कि समस्या है, लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने कई बार बोल चुके हैं लेकिन अभी तक नही लगा है, कृप्या मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9098223150.

Posted on: Jul 20, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARENDRA MADIYAM VICTIMS REGISTER

पुस्तक ही सच्चा मित्र है,इसे पहचानना सिखों ....

ग्राम- बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश जी पुस्तकों से सच्ची दोस्ती का परिणाम उजागर करना चाह रहे हैं,आइए इनके कथन पर दृष्टि डालें|पुस्तकों से सच्ची दोस्ती करना चाहिए,क्योंकि सच्चा मित्र महान होता हैं,वह पग-पग पर दिशा निर्देश देता हैं,उचित-अनुचित का ज्ञान कराता हैं,जीवन कों सत्य के मार्ग पर ले जाता है,सद्गुण और संस्कार जाग्रत करता हैं|आधुनिक युग में सच्चे मित्र सौभाग्य से ही मिलतें हैं|आधुनिक समाज में व्यक्ति स्वार्थी होता जा रहा है|आज सच्चे मित्र को मिलना सपना-सा हो गया है,तब पुस्तकें ही सच्चे मित्र के रूप में साथ देती हैं,इसलिए इस स्वार्थी जीवन में पुस्तकें पढ़ने का आदत डालनी चाहिए,इसी से मानसिक और बुद्धि का विकास होता है|जिसने पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बना लिया,वह कभी जीवन में असफल नहीं हो सकता,इसलिए इस सच्ची मित्र को पहचान लेना चाहिए और सदा अपने साथ रख लेना चाहिए|

Posted on: Jul 03, 2021. Tags: ARE BEST BOOKS FRIENDS MP SURESH

पीड़ितों का रजिस्टर: 014 में नक्सलियों संगठन में 10 दिन तक काम की फिर आत्मसमर्पित कियें...

ग्राम पंचायत-आल्यानर, पोस्ट-आर्रा, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुन्ती मरकाम बता रहे हैं 2014 में नक्सलियों संगठन में 10 दिन तक काम की फिर आत्मसमर्पित की फिर उन्हें पुलिस वाले बोले कांकेर जेल में डालेंगे उनका उम्र 20 साल की थी| बाद में बोले गोपनी सैनिक नौकरी मिल जाएगा| उनका कहना था पहले शादी नहीं करुगी नक्सलियों ने मार देंगे| उनको सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नही मिली कृपया मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7974424822.

Posted on: Jun 29, 2021. Tags: CG KANKARE KUNTI MARKAM MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ सरकार नेत्रहीनो को कोरोना काल तक कार्यालय नहीं जाने के आदेश दे...

सीजीनेट श्रोता नरेंद्र प्रसाद जयसवाल जो दिव्यांग हैं, सरकार से निवेदन कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ सरकार उन नेत्रहीनो के लिये जो बाहार जाकर काम करते हैं, कार्यालय जाते हैं, स्कूल में अध्यापक हैं, उनके लिये कोरोना काल तक कार्यालय नहीं जाने के लिये के लिये आदेश दें, जिससे कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके| क्योंकि उन्हें काम पर जाते समय किसी न किसी के मदद की आवश्यकता होती है, इससे कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ जाता है|

Posted on: May 30, 2021. Tags: CORONA MESSAGE NARENDRA JAYASWAL

« View Newer Reports

View Older Reports »