आठ कक्षा के लिए मैं ही यहां अकेला शिक्षक हूँ, और कोई नहीं होने पर सफाईकर्मी भी मदद करते हैं...

ग्राम-ताडवाहली, तहसील-कोयलीबेडा, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छतीसगढ़) से रमेश टंडन (शिक्षक) का कहना है कि आठ कक्षा को वे अकेले ही पढ़ाते हैं और शिक्षक उपलब्ध नहीं रहने के कारण सफाई कर्मी भी बच्चो को पढाते है l इस समस्या को लेकर जनपद C.E.O और अन्य अधिकारी को आवेदन दिए हैं पर अभी तक किसी भी तरह का कोई कार्यवाई नहीं हुई है l ग्रामीण और शिक्षक सीजीनेट के श्रोताओं से मदद करने की अपील कर रहे हैं कि कृपया अधिकारियों पर दबाव डाले और स्कूल में नया शिक्षक नियुक्ति कराने में मदद करें :कलेक्टर@9425584388 जनपद CEO का नंबर@9753724383 और बी. ओ. का नंबर@9406412061. कृपया इन नम्बरों में फोन पर बात कर मदद करें...

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG EDUCATION KANKER KOYALIBEDA PROBLEM

उपस्वास्थ्य केंद्र नही होने से हम 7 गाँव के लोग 6 किलोमीटर किसी भी इलाज के लिए पैदल जाते हैं...

ग्राम-ताड़वेली, प्रखंड-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) से मंगू राम, कुम्मा राम, तेका कवाची और नडगू उइके बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र में लगभग 6-7 गाँव पड़ते हैं, जहां उप स्वास्थ्य केंद्र नही होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लोग 5-6 किमी इलाज के लिए पैदल और साइकिल से जाते हैं, डाक्टर गाँव में नही आते, पहले लोग जंगली जड़ी -बूटी से इलाज करते थे पर जिसका असर धीरे से होता है, वर्तमान समय में लोग आधुनिक दवा का उपयोग करने लगे है, कभी कभी आधुनिक दवा न रहने पर जड़ी बूटी का उपयोग आज भी लोग करते है l इसकी शिकायत लिखित रूप में भी किया,पर बन जाएगा बोलकर आज तक टाल रहें हैं : कलेक्टर@9425263044. संपर्क नम्बर ग्रामीण@9479104296.

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HEALTH HOSPITAL KANKER KOYALIBEDA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

तिमा नामुड नाना रा लयोड़ी...गोंडी गीत...

ग्राम-मरबेडा, पंचायत-आखमेटा, प्रखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनिता कोरचे, अनिता नरेटी और सविता नरेटी गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
तिमा नामुड नाना रा लयोड़ी-
राखींग पोरा मुसुर रा लयोड़ी-
शैतिंग मुस्कींग एदित रा लयोड़ी-
दिवाड इन्दुर रा लयोड़ी –
कोपान मानाह दीवाड रा लयोड़ी-
दशरा इन्दुर रा लयोड़ी-
राउत राजान दशरा रा लयोड़ी...

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG GONDI KANKER KOYALIBEDA SONG

गाँव के आधे से अधिक को जमीन का पट्टा न मिलने से सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा...

ग्राम-छोटेबिटिया, पंचायत-धरमपुर, प्रखंड-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गीता पटेल, सोरी मरकाम, कुंती तुलावी और समरो बता रहे हैं कि उनके गाँव में 60 घर है जहां की जनसंख्या 250 है गाँव के आधे से ज्यादा लोगों को लगभग 10 साल से जमीन का पट्टा नही मिला है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है अधिकतर बच्चों के स्कूलों में शिक्षकों द्वारा पट्टे की मांग किया जाती है इसके लिए उन्होंने कई बार लिखित रूप में भी संबंधित कार्यालय में जमा किये हैं पर अब तक कोई सुनवाई नही हुई है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं :
कलेक्टर@9425263044, सचिव@9406342949. संपर्क नम्बर@9406276112.

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG KANKER KOYALIBEDA LAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

बच्चे 10 किलोमीटर से अधिक चलकर स्कूल जाते हैं, रोड नहीं हैं, नाला है, बरसात में नहीं जा पाते...

ग्राम-ताड़वाईली, प्रखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मंगूराम कवाची बता रहे है गाँव में रोड़ की बहुत समस्या है गाँव में 50 मकान है और 350 लोगों की बस्ती है गाँव से महाराष्ट्र बॉर्डर की दूरी लगभग 10-11 किलोमीटर है जहां बच्चे पढ़ने जाते हैं रोड नहीं होने से आने जाने में बहुत समस्या होती है बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, पुलिया भी नहीं है इसके लिए 10 साल पहले कलेक्टर ऑफिस में आवेदन दिया लेकिन आज तक कोई कार्यवायी नही हुई | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है की इन नम्बरों में बात कर हमारे गाँव में रोड़ की समस्या का समाधान करने के हमारी मदद करें: कलेक्टर@9425263044, C.E.O@7646807645. सम्पर्क@9479104296.

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HINDI KANKER ROAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »