बच्चे 10 किलोमीटर से अधिक चलकर स्कूल जाते हैं, रोड नहीं हैं, नाला है, बरसात में नहीं जा पाते...
ग्राम-ताड़वाईली, प्रखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मंगूराम कवाची बता रहे है गाँव में रोड़ की बहुत समस्या है गाँव में 50 मकान है और 350 लोगों की बस्ती है गाँव से महाराष्ट्र बॉर्डर की दूरी लगभग 10-11 किलोमीटर है जहां बच्चे पढ़ने जाते हैं रोड नहीं होने से आने जाने में बहुत समस्या होती है बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, पुलिया भी नहीं है इसके लिए 10 साल पहले कलेक्टर ऑफिस में आवेदन दिया लेकिन आज तक कोई कार्यवायी नही हुई | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है की इन नम्बरों में बात कर हमारे गाँव में रोड़ की समस्या का समाधान करने के हमारी मदद करें: कलेक्टर@9425263044, C.E.O@7646807645. सम्पर्क@9479104296.
