बारह हजार करोड़ वरस भईया, रहिसे लैण्ड गोंडवाना के...गोंडवाना गीत
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावल, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
बारह हजार करोड़ वरस भईया-
रहिसे लैण्ड गोंडवाना के-
जहां रहिन डायानाशोर, एनाकोंडा, गोंडी संस्कृति, गोंडी बोले-
राजा शंभू शेख जमाना के-
गोंडवाना भुईयां, गोंडवाना भुईयां-...
Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG JAGDEV PARSAD POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
impact : काम का पैसा खाते में नहीं आ रहा था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया-
ग्राम पंचायत-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 भगत पारा में रहने वाली श्यामपती श्यामले ने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था| जिसका पैसा उनके खाते में नहीं चढ़ाया जा रहा था| उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके 2 महीने बाद उनके खाते में पैसा आ गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| रूपलाल मरावी@6268237415.
Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRATAPPUR ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
वर्षा आती पानी लाती, धरती हरी भरी हो जाती...कविता-
ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक कविता सुना रहे हैं :
वर्षा आती पानी लाती, धरती हरी भरी हो जाती-
खुश हो जाते सभी किसान-
खेतो में लहराता धान-
पका धान दीपावली आती-
खूब सर्दियाँ ठण्ड खिलाती-
स्वेटर पहने तापे आग...
Posted on: Apr 06, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मोटापे की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | जिन्हें मोटापे की समस्या है| एक चम्मच शहद और आधा टुकड़ा नीबू का रस एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर प्रतिदिन सुबह खाली पेट सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| पानी का पर्याप्त सेवन करें| पेय पदार्थो का ज्यादा उपयोग करें| भोजन के बाद नियमित चलें| घर का बना हुआ भोजन खायें| तेल, खटाई युक्त भोजन कम करें| खाने में अंकुरित अनाज का प्रयोग करें| नियमित व्यायाम करें| ज्वारे का पाउडर या जूस प्रतिदिन सेवन करने से भी मोटापा कम होता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं | तुलसी की पत्ती 5 नग, नीम की पत्ती 5 नग दोनों को साफ कर एक कप पानी में मिलाकर पीस ले और सुरक्षित रख लें| एक-एक कप रस दिन में 2 बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नमक के स्थान पर सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं| सुबह-शाम घास में चलने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
