बासुरी ही लाल श्याम कैसा जादू कर डाला...गीत-

ग्राम-पातिम, पोस्ट-घूमन, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जय कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
बासुरी ही लाल श्याम कैसा जादू कर डाला-
प्रेम के रंग में राधिका को रंग डाला-
मेरे मन में बसी बनी मूरत है-
मोर पंख से मुकुट श्यामली सी सूरत है-
बासुरी ही बाल श्याम जादू कैसा कर डाला-
प्रेम के रंग में राधिका को रंग डाला... (AR)

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जय-जय आदिमाता विपत्ति को अंगना...हल्बी भक्ति गीत-

ग्राम ढोडरेपाल, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ जयमणि जो आदिमाता स्व सहायता समूह से है एक हल्बी भक्ति गीत सुना रहे है:
जय-जय आदिमाता विपत्ति को अंगना-
जय-जय सरस्वती कंठ विजय कारा...

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: HALBI SONG SONG VICTIMS REGISTER

उपवास की महत्ता के बारे में जानकारी-

श्वेतगंगा, जिला-मुंगेली बिलासपुर छत्तीसगढ़ से वैद्य रमाकांत सोनी आज हम लोगो को उपवास की महत्ता के बारे में बता रहे है, जब भी हम शरीर से अधिक काम लेते है और उस ऊर्जा को बहुत खर्च कर देते है | तब हमे थकान और अलास्य आता है उसके लिए आराम करना बहुत जरुरी हो जाता है, इसी तरह हम अपने पाचन संसथान से अधिक काम लेते है | तो उसे भी आराम देने की जरूरत होती है | तब अंगो को आराम देने के लिए उपवास बहुत जरुरी हो जाता है | उपवास कैसे करें ? जिस दिन उपवास करें उस दिन किसी प्रकार का अन्न न खाए | कमजोरी मालूम पड़े तो आधे नीबू का रस और एक चम्मच सेह्द एक गिलास शुद्ध पानी में मिलाकर पी सकते है ऐसा मिश्रण आप दिन में 3 बार तक ले सकते है | यह मिश्रण आपकी शारीरिक कमजोरी को सुरक्षित रखने में सहायक होगा | अपनी उपवास की पूर्णतः को प्राप्त करें| संपर्क नम्बर@9589906028.

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

हे हिलो रा ले उलू रे बे...धुर्वा विवाह गीत-

ग्राम+पंचायत-छिन्दावाडा कोकररास, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ गाँव की महिला मुसनादी और सोनबती धुर्वा भाषा में एक गीत सुना रहे है, यह गीत शादी में गाया जाता है :
हे हिलो रा ले उलू रे बे-
पेना आपे नायो तोले...

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: DHURWA SONG SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, बोलने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते है...

पांडूपारा, पंचायत-बास्तानार-2 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी बुमडाराम, कुम्मा, पाईको बता रहे है कि उनके पांडू पारा से किन्दुम पारा तक 2 किलोमीटर में आज तक रोड नहीं बनाया गया | उसके कारण बरसात के दिनों में स्कूल आने जाने वाले बच्चो को और गाँव के लोगो को बहुत दिक्कत होती है | इस पारा में 100 से 150 की जनसंख्या निवास करती है | उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास दो बार आवेदन भी दिए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उनका कहना है कि रोड बनना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सूनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7587057571, सचिव@9424288262, CEO@9406016762, बस्तर कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »