मैं जय माँ दुगावती समूह के माध्यम से महिलाओ को लोन दिलाकर रोजगार दिलाने का काम करती हूँ...
ग्राम-एरंडवाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ गाँव की महिला साथी कमलबती तेगढ़ बता रही है कि वे जय माँ दुर्गावती समूह में काम करती है समूह के अंतर्गत वे ब्लांजी प्लास्टर CRF उपज में काम करती है | समूह के लोगो का लिंकेज फॉर्म भरती है वो फॉर्म ब्लाक में जाता है उसके बाद बैंक में जाता है बैंक से लोन निकलवाने के लिए समूह वाली SHG को लेकर जाती है और दस्तावेज करवाती है और लोन पास होने से पैसे निकलवाकर व्यक्तिगत धंधा करते है कुछ लोग साख सब्जी और दूकान चलाते है| वे खुद भी स्टेशनरी का काम करती है और अभी वे पैड वितरण करने वाला करेगी और वो स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत करेगी और आजीविका विहान स्वसहायता समूह में दो साल से काम कर रही है जो महिलाओ को आगे बढ़ाने काम का करती है |
Posted on: Sep 04, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग स्वसहायता महिला समूह चलाते हैं, उससें सभी सदस्यों को मदद मिलती हैं...
ग्राम पंचायत- रंडवाल (करलाकोंटा पारा) ब्लाक-लोहंडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार धुर्वे उनके साथ हैं ग्रामीण महिला शिव महिला समूह की अध्यक्ष कमलबती यादव वे बता रहें हैं स्व सहायता महिला समूह चला कर अपने समूह और अपने गाँव की किस प्रकार विकास होता हैं किस प्रकार से लोगों को मदद मिलती है समूह के सभी सदस्य बचत के लिए 20 रुपया जमा करतें हैं और आवश्यकता पड़ने पर जैसे बीमार होने पर तथा साग-सब्जी चांवल-दाल के लिए वही बचत पैसे का उपयोग करते है और इसी से किराना दूकान, साग-सब्जी दुकान चलाते हैं, यह हमारें शिव समूह महिला समूह जो बिहान योजना से जुडी हुईं हैं: संपर्क@7611145861
Posted on: Sep 04, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (हमारे ज्ञान का स्त्रोत क्या है)
श्रोताओं, सहकार रेडियो “बाल चौपाल” में ज्ञान-विज्ञान के तहत आज सुनिए साथी मीनाक्षी का लेख- “हमारे ज्ञान का स्त्रोत क्या है? निजी मेहनत या मनुष्य की सामूहिक मेहनत!”| इसे हमने लिया है बाल पत्रिका कोपल से| आवाज़ है साथी तनूजा निगम की | इस कार्यक्रम को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Sep 03, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
स्वसहायता समूह बनाकर महिलायें काम करती हैं...
ग्राम पंचायत-एरंडवाल, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जानकी, धनेश्वरी, रामवती बता रही हैं वे दंतेश्वरी स्वसहायता समूह की सदस्य हैं| वे समूह में काम करती हैं| समूह में गोठान का काम करती हैं, जिसमे गौ शाला की साफ सफाई और पशुओं की देखभाल करना, चारा उपलब्ध करने का काम होता है| समूह में 10 सदस्य हैं, इस तरह से बिहान समूह के सहयोग से महिलायें काम कर रही हैं| (AR)
Posted on: Sep 03, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें हैं...
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से) साधू सिंह लोधी बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी राय पेश कर रहें हैं, बस्तर में हो रही हिंसा पर गंभीरता से लिए जाए ओए मिलिट्री की सहायता से इसको तत्काल रोका जाए| मेरी राय हैं की जो गरीबों का शोषण किया जा रहा है उस पर रोक लगाया जाए और जो गरीब आदिवासीयों के साथ हो रही हिंसा पर रोक लगाई जाए तब ही हिंसा से आजादी मिलेगा: साधू सिंह लोधी@9617652699, 7223870547 RK

