स्वसहायता समूह बनाकर महिलायें काम करती हैं...

ग्राम पंचायत-एरंडवाल, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जानकी, धनेश्वरी, रामवती बता रही हैं वे दंतेश्वरी स्वसहायता समूह की सदस्य हैं| वे समूह में काम करती हैं| समूह में गोठान का काम करती हैं, जिसमे गौ शाला की साफ सफाई और पशुओं की देखभाल करना, चारा उपलब्ध करने का काम होता है| समूह में 10 सदस्य हैं, इस तरह से बिहान समूह के सहयोग से महिलायें काम कर रही हैं| (AR)

Posted on: Sep 03, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER