भाई और बहनों धोखा न खाना...शिक्षा गीत-
ग्राम-करौंडीटोला, तहसील-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोनिका सिंह एक गाना सुना रहीं है:
भाई और बहनों धोखा न खाना-
पढ़ने लिखने का आया है जमाना-
पढों गे लिखों गे तो डाक्टर बनोंगे-
माता-पिता का नाम रोशन रखोंगे-
भाई और बहनों धोखा न खाना-
माता-पिता का नाम रोशन रखोंगे...
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
मैं लॉकडाउन में बाहर से आयी हूँ, मुझे गाँव में काम दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-करोंदाई, पंचायत-सोहावल खुर्द, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्याम कली आदिवासी बता रहीं है कि प्रवासी मजदूरी करने के लिए हरियाणा शहर में गयें थे जो लॉकडाउन लगने के कारण गाँव आने के लिए कोई सुविधा नही मिलने के कारण पैदल गाँव वापस आये है, जो यह पर ग्राम पंचायत की ओर काम की मांग किये थे लेकिन कोई काम नही मिला और बता रहें है के सरकार के द्वारा दिए जाने वालें 1000 हजार रुपयें वह भी नही मिला उनका मानना है सरकारी सुविधा दिया जाए जिसे हम अपना पेट पाल सकें| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें है कि दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके काम दिलाने में मदद करें. सचिव@8878740297. सहायक सचिव@9752555130. संपर्क नम्बर@9993297122. (173522)
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
माँ दुर्गे महतारी मोर माँ...भजन गीत-
जिला-राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से डोमेश्वरी यादव एक भजन सुना रहीं है:
माँ दुर्गे महतारी मोर माँ-
कुआं के पानी ला मछरी जुठारे-
कहा से निर्मल पानी लाऊ माँ-
कहा से निर्म चढ़ हाऊ माँ-
माँ दुर्गे महतारी मोर माँ-
बगियाँ के फूल ला तितली जुठारे-
कहा से निर्मल फूल लाऊ माँ-
कहा से निर्म चढ़ हाऊ माँ-
माँ दुर्गे महतारी मोर माँ-
गइया दूध ला बछरू जुठारे-
कहा से निर्मल दूध लाऊ माँ-
कहा से निर्म चढ़ हाऊ माँ-
माँ दुर्गे महतारी मोर माँ...
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
बस्तर में हिंसा का समाधान दोनों पक्षों को एक मंच में बैठकर विचार-विमर्श करे, तभी संभव हो सकता है...
जिला -राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़ )से डोमेश्वरी यादव संदेश बता रही है कि आज के समय में बस्तर बुल्टू रेडियो के माध्यम से पहल की गई बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जिस प्रकार से दो भागो में बांटा गया हैं, राजनीति और दूसरा आम नागरिक के बीच पिछले 40 वर्षो से हो रही युध्द इस युध्द का समझ यह बनता है कि कही ना कही एक पक्ष में लालसा की भावना बनी थी| जो इस समय यह युध्द विकराल रूप ले लिया है, अगर इसी तरह से चलता रहा तो और भी खतनाक साबित हो सकता | अपनी राय के अनुसार बस्तर बुल्टू रेडियो के माध्यम से इन दोनों पक्षों से एक मंच पर शन्ति बैठक कर के इस युध्द का समाधान निकलना चाहिए| तब जाकर इस युध्द में विराम सम्भव हो सकती है, मै चाहूंगी इस पहल में अधिक से अधिक जुडकर अपनी-अपनी विचार या राय जरुर रखे |
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच सचिव के पास आवेदन देने के बाद भी मेरा राशन कार्ड नहीं बना रहे है, कृपया मदद करें...
ग्राम-कुकड़ीपानी, पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी सन्तुराम मंडावी बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है और उनके परिवार में 5 लोग है इस समस्या को पंचायत सचिव सरपंच को लिखित दिए थे और उनको कई बार बोले भी है तो बना देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अपील कर रहें है कि दिए गये फ़ोन नम्बरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9752524081, सचिव@7587192995, संपर्क गंगाराम@9407664502, सन्तुराम@8770976975. (173655)
