कहाँ विराजे ये सरस्वती मईया, सरस्वती कोनठे विराजे...करमा गीत
ग्राम पंचायत-भेलकछ, पोस्ट-रमकोला,ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर से महावीर सिंह पावले के साथ गावं के प्रधान पाठक है जो नए वर्ष में स्कूल से रिटायर कर रहे हैं एक गेस्वाही करमा गीत सुना रहे हैं:
कहाँ विराजे ये सरस्वती मईया, सरस्वती कोनठे विराजे-
कहाँ विराजे हनुमान, सरस्वती कोनठे विराजे-
कहाँ विराजे ये सरस्वती मईया, सरस्वती कोनठे विराजे-
कहाँ विराजे हनुमान,सरस्वती कोनठे विराजे-
बाहें विराजे हनुमान, सरस्वती कोनठे विराजे-
कहाँ विराजे ये सरस्वती मईया, सरस्वती कोनठे विराजे...
Posted on: Jan 04, 2017. Tags: MAHAVIR SINGH PAWLE SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: पुराने बुखार का पारंपरिक उपचार
Vaid Santram Painkra from Pali, Korba Chhattisgarh is telling us today about traditional method to get rid of old persisting fever which is continuing from long. He says take 100 gms carom seeds & after roasting half of these seeds on pan, add remaining half to it and grind to make powder. After adding some old Jaggery make small. Giving this pill to the patient twice a day, in morning and evening is useful. It will solve problem of old fever.Santram Painkra@8103776706
Posted on: Jan 03, 2017. Tags: SONG Santram Painkra VICTIMS REGISTER
इस नए साल नशामुक्ति का प्रण लें, बुज़ुर्गों का सम्मान करें और मिल-जुल कर रहने का प्रयास करें...
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया नए वर्ष के अवसर पर सभी सीजीनेट श्रोता और कार्यकर्त्ताओं को बधाई और धन्यवाद दे रहे हैं और अपनी कुछ बातें लोगों तक पहुचा रहे हैं वे कह रहे हैं कि हमें नये वर्ष के अवसर पर अपने को नशा मुक्त करने का प्रण करना चाहिए | हम इस दुनिया में बाज़ार जाने की तरह आए हैं और हमें एक दूसरे से लड़ाई झगडे नही करना चाहिए | हम सब को मिल कर के रहना है | नए साल में खूब मज़े करें अच्छा पकवान बनाएं और अच्छा अच्छा खाना खाएं और अपने बुज़ुर्गों का सम्मान करना न भूलें, अपने माता-पिता के पैर छूएं जिससे ये दुनिया सभी के लिए एक बेहतर दुनिया बन सके । कैलाश सिंह पोया@9575922217
Posted on: Jan 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got compensation for damage by elephants after CGnet report...
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी ब्लाक प्रतापपुर, जिला- सूरजपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि रामजीत पिता भगवान सिंह का मकान पिछले साल आठवां महीने में हाथियों ने तोड़ दिया था पर उसका मुआवजा राशि नहीं मिल रहा था| वे अधिकारियों के चककर लगा लगा कर थक गए थे फिर इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद जब सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियों पर दबाव बनाया तो उनको अब उनका मुआवजा राशि मिल गया हैं । रामजीत सभी को इसके लिए धन्यवाद दे रहे हैं और बता रहे कि 7500 का चेक मिला हैं जिसको उन्होंने अब बैंक में जमा कर दिया है । वे अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया आप सभी सीजीनेट सुनने वाले ऐसे ही ग्रामीण साथियों की मदद करते रहें । कैलाश@9575922217
Posted on: Jan 01, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA
नवा साल आ गए पुराना साल गये...नए वर्ष पर कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया नये वर्ष के उपलक्ष्य में एक गीत सुना रहे हैं :
नवा साल आ गए पुराना साल गये-
नवा साल में बढ़िया पुवा रोटी सेवाई पूड़ी बनावा-
खा महुआ हर दिन पीया रे भाई-
पोवा ला खाग्रइ ये पोवा वा महुआ में-
सबका जिन्दगी ला भूल जाइ-
सबका जिन्दगी ला भूल जाइ...
देखा रे भाई नवा साल आइ ,
देखा रे भाई नवा साल आइ |
