If we have a sense of service then we will not need policing...

Santosh Tudu is talking to deputy head of a school in Jharkhand where he is witnessing the rehearsal for programs of 15th August, Independence Day. He asks the Vice Principal about solutions to current problems the nation is facing. The Vice Principal tells him that there is lack of self realization in people and life has become detached from spirituality. If we do our work with a motive of service then there will not be any need for police or army. Santosh can be reached at 09471756840

Posted on: Aug 14, 2011. Tags: Santosh Tudu

Today's news from papers in Santhali : 19th July 2011

अमेरिका की विदेश मंत्नी हिलेरी क्लिंटन भारत अमेरिका राणनीतिक संबंधों पर मंत्निस्तरीय वार्ता के दूसरे दौर में भाग लेने के लिए दिल्‍ली में हैं। सोमवार शाम विदेश सचिव निरूपमा राव ने हवाई अड्डे पर क्लिंटन की अगवानी की। क्लिंटन ओबामा प्रशासन के विभिन्न विभागों के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश मंत्नी एस एम कृष्णा से मंगलवार को व्यापक विचार विमर्श करेंगी जिसमें रणनीतिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं के साथ साझा आतंकवाद विरोधी उपाय, अफगानिस्ताऩ, पाकिस्तान की स्थिति और असैन्य परमाणु सहयोग के मुद्दे शामिल होंगे।भारतीय नेतृत्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी कारगर तरीके से साझा करने पर विशेष तौर पर बातचीत करेगा। मुंबई धमाकों के बाद दिल्ली पहुंची हिलेरी से भारत यह पुरजोर दलील देगा कि आतंकवाद से लडऩे में अमेरिका अपने खुफिया तंत्र के जरिए मिले सुराग से भारत की मदद करे और पाकिस्तान पर भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे। विदेश मंत्री क्लिंटन सोमवार देर शाम दिल्ली पहुंच गईं।

अप्रैल के आंदोलन से बड़ा होगा 16 अगस्त का आंदोलन
हजारे ने प्रधानमंत्री को केंद्र के मंत्रियों के मसौदा विधेयक में मौजूद खामियों और समाज के सदस्यों की मांगों की एक सूची भी भेजी है. इसमें प्रधानमंत्री, संसद के भीतर सांसदों के आचरण और उच्च न्यायपालिका को लोकपाल के दायरे में शामिल करने सहित हजारे पक्ष की सभी प्रमुख मांगों का जिक्र है. इस पत्र की प्रति जारी करने के बाद हजारे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह 16 अगस्त का आंदोलन अप्रैल में हुए उनके आंदोलन से भी बड़ा होने की संभावना से इनकार नहीं करते. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस बार उन्हें पहले के भी मुकाबले अधिक जनसमर्थन मिलेगा!

जिला योजना समिति के गठन पर सरकार की मंजूरी
सत्ता के विकेंद्रीकरण की दिशा में जिला योजना समिति के गठन और नियमावली पर मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे पंचायती राज तथा नगरीय पंचायत व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी। जिला योजना समिति के गठन से स्थानीय मांग और आवश्यकता जनप्रतिनिधियों की सहायता से आंकलित की जा सकेगी। तथा राज्य के योजना सूत्रण में चयनित योजनाओं को शामिल किया जा

पक्की सड़क की मांग
जैनामोड़: बालीडीह शिवमंदिर से राजकीय पॉलिटेक्नीक संस्थान तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क के पक्कीकरण की मांग ग्रामीणों ने की है। शिवमंदिर से बनने वाली यह सड़क गिरिलटांड़, रोहिनटांड़, ओहदारडीह, सिंह टोला,रजवारडीह, मलहान टांड़ होते हुए राजकीय पॉलिटेकनीक संस्थान खुंटरी मोड़ तक जाती है। उक्त सड़क निर्माण के लिए बेरमो के विधायक राजेन्द्र सिंह ने अनुशंसा कर दी है। लेकिन, अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। क्षेत्र की मुखिया विद्या देवी, प्रतिनिधि पवन रजवार, दिलीप कुमार सिंह, आशा देवी, वरुण रजवार सहित ग्रामीणों ने इसके पक्कीकरण की मांग की है।

अव्यवस्था के आलम में जलाभिषेक
रांची : पहली सोमवारी के लिए रात दो बजे से ही पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार की सीढि़यों पर भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। ढाई बजे जब जागरण की टीम पहुंची तो सीढि़यों पर जमे भक्त बोल बम का नारा लगाते मुख्य गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। उद्घोष भी अजीब-अजीब। बोल बम, भैया बम, गेट खोल बम..। भीतर से किसी की पदचाप सुनाई देती, तो स्वर और तेज हो जाता। धीरे-धीरे समय सरकता गया। किसी तरह भक्तों को पार करते हुए हम मुख्य द्वार तक पहुंचे। एक घंटा खड़ा रहने के बाद तीन बजकर बीस मिनट पर मुख्य द्वार खुला। भीड़ बेकाबू को हो रही थी। इन्हें नियंत्रित करने के लिए न कोई पुलिसवाला, न स्वयंसेवक दिखाई। गेट खुलने के बाद एकमात्र स्वयंसेवक लाठी से लोगों को रोक कर एक अंतराल के बाद भेज रहा था। भीड़ में चार-पांच बच्चे भी, जिनकी उम्र 11-12 की थी, फंसे हुए थे।
Source – Internet version of dainik jagran, dainik bhaskar , hindustan and prabhat khabar !

Posted on: Jul 19, 2011. Tags: NEWS SANTOSH TUDU

Story of an adivasi man who loved his forest...

Santosh Tudu travels to a village in Bokaro district of Jharkhand and meets a person who loves forest. Govind Ram Tudu has been working on a piece of land near his village to develop it as a forest for all his life. Then some anti social elements burnt the forest and sold off the wood. Then Govt got involved and made him president of Forest protection committee. Govt wants to pay him half of the wages which he has refused. After that they have appointed a 65 year old deaf in his place. For more on the story Santosh can be reached on 09471756840

Posted on: Jul 14, 2011. Tags: FOREST SANTOSH TUDU

Today's news from papers in Santhali : 13th July 2011

चुनाव से पहले यह अंतिम फ़ेरबदलः पीएम
राष्ट्रपति भवन में 11 मंत्रियो के शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा, मंत्रिपरिषद में किये गये फ़ेरबदल में राज्यों के बीच आवश्यक संतुलन, कार्यकुशलता और सरकार में निरंतरता को ध्यान में रखा गया है. सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, जहां तक मेरा संबंध है, चुनाव से पहले का 2014 का यह आखिरी फ़ेरबदल है. जहां तक संभव था इस कसरत को व्यापक किया गया है. इस फ़ेरबदल से कुछ मंत्रियों के नाखुश होने के मद्देनजर आनेवाले दिनों में समस्याओं का सामना करने की आशंका के बारे में उन्होंने कहा, मंत्रालयों का पुनर्गठन होने पर समस्याओं का उभरना स्वाभाविक है. हमने देश के सर्वोच्च हितों को ध्यान में रखा है
ट्रेन-हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को नौकरी मिलेगी: त्रिवेदी
रेल मंत्री के तौर पर मंगलवार को शपथ लेने वाले दिनेश त्रिवेदी ने रेल सुरक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता में रखा है और कालका मेल हादसे में मारे गये प्रत्येक यात्री के एक परिजन को नौकरी देने की घोषणा की है। वह अपनी पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी के निर्देशों पर सीधे दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गये।
पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लगी
आग पर काबू पाने के लिए पांच अग्निशमन गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ‘’आग कितनी भयानक है और किस वजह से लगी, अभी यह पता नहीं चला है।’’
मुंबई। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं में अब उम्मीदवार अपना इंटरव्यू भी क्षेत्रीय भाषा में दे सकेंगे। इससे पहले साक्षात्कार सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी भाषा में दिया जा सकता था।
यूपीएससी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा है कि इसके लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी। इसकी सिफारिशों के अनुसार उम्मीदवार ने भले ही मुख्य परीक्षा अंग्रेजी में दी हो। लेकिन वह साक्षात्कार क्षेत्रीय भाषा में दे सकता है। इसके लिए जरूरी है कि यह भाषा उसने परीक्षा के लिखित भाग में आवश्यक भारतीय भाषा के पेपर के लिए चुनी हो।
दुमका शहर रेलवे के मानचित्र से जुड़ा
झारखंड की उप राजधानी कहा जाने वाला दुमका शहर से भी रेल सेवा शुरु हो गई है। हजारों की तादाद में उपस्थित दुमका वासियों की मौजूदगी में आसनसोल रेल मंडल द्वारा प्रतिनियुक्त गार्ड योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार दस बजकर 50 मिनट पर दुमका से जसीडीह के लिए हरी झंडी दिखाकर यहां से पहली यात्री ट्रेन को रवाना किया।रौशन होगा छात्रावास
बोकारो, जासं: चास कालेज के छात्रावास में बिजली आपूर्ति बहाल होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय आवश्यक कदम उठा रहा है। कालेज प्रबंधन भी इस मुद्दे पर गंभीर है। प्राचार्य डा.बीएन रजवार ने बताया कि छात्रावास में बिजली नहीं रहने से छात्रों को परेशानी हो रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
मजदूर ही करेंगे सामाजिक अंकेक्षण : डीसी
रामगढ़: सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का अंकेक्षण मजदूर ही करेंगे। इस अंकेक्षण दल में महिला मजदूरों की संख्या एक तिहाई होगी। उक्त बातें रामगढ़ उपायुक्त गणेश प्रसाद ने कही।
SENSEX 18516.05 NIFTY 5564.95 INR-USD 44.60
Source : Bhaskar, Hindustan

Posted on: Jul 13, 2011. Tags: NEWS SANTOSH TUDU

Today's news from papers in Santhali : 11th July 2011

पीएम से मिली सोनिया, मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल को लेकर सोमवार को फिर मुलाकात की। यह फेरबदल जल्द होने की सम्भावना है।
सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में फेरबदल का मामला लम्बे समय से अटका हुआ है और उसे अंतिम रूप देने के लिए सोनिया और मनमोहन के बीच यह बैठक हुई। आधिकारिक तौर पर हालांकि अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं आया है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल कब किया जाएगा।
हावड़ा से दिल्ली आ रही कालका मेल के दुर्घटनाग्रस्त
दुर्घटना दोपहर के 12 बजकर 20 मिनट पर हुई, जब हावड़ा से आ रही यह ट्रेन मालवा स्टेशन पर पहुंची, जो लखनऊ से करीब 120 किलोमीटर दूर है . मृतकों की संख्या 80 , 245 लोग घायल हुए हैं !
भारत चीन ने साथ मनाया विश्व जनसंख्या दिवस
बीजिंग। दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाले दो देशों चीन और भारत ने वैश्विक आबादी के स्थिरीकरण के लिए अभियान तेज करने के उद्देश्य से सोमवार को पहली बार साथ-साथ विश्व जनसंख्या दिवस मनाया।
बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंवा बाजार थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात कथित रूप से जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
झारखंड के जमशेदपुर शहर में रविवार को टाटा मेन अस्पताल की छत से कूद कर इसके ही एक पूर्व डाक्टर ने रविवार को सनसनीखेज ढंग से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के न्यूरो विभाग के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हो चुके लगभग 62 वर्षीय डा. एम एन सिंह करीब 15.20 दिन पहले पैर टूटने के कारण यहां भर्ती थे।
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अपने पिता को साउथ बिहार एक्सप्रेस में बैठाने गए एक युवक अजय सिंह का मोबाइल और पर्स पार कर दिया गया है।
नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबद दस्ते ने हेरहंज थानाक्षेत्र में 15 दिनों के अंदर दूसरी बार धावा बोलते हुए भूपतियों की लगभग 50 एकड़ जमीन पर लाल झंडा गाड़ते हुए प्रतिबंधित कर दिया है।
dumka ke जामा प्रखंडवासी इन दिनों मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बेहद परेशान है। मच्छरों के कारण प्रखंड में मलेरिया व डायरिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक इलाके में न तो डीडीटी का छिड़काव किया गया है और न ही इन रोगों से निपटने के कोई उपाय ही किये जा रहे हैं।
सफल हुई कैरेबियाई सफारी
एस चंद्रपाल [नाबाद 116] की शतकीय पारी और रवि रामपाल के दोहरे झटकों के आगे टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करने का साहस नहीं जुटा सकी और मैच ड्रा हो गया। भारत ने विंडीज से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीता
source : today’s internet version of dainik jagran and hindustan.

Posted on: Jul 11, 2011. Tags: NEWS SANTOSH TUDU

« View Newer Reports

View Older Reports »