नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया...कविता-

ग्राम-समनापुर , जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से मनीषा यादव एक कविता सुना रही हैं:
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया-
बांकी जो बचा काले चोर ले गया-
खाके पीके मोटे हो के चोर बैठा रेल में-
चोरो वाली डिब्बा कट के पहुंचा सीधे जेल में-
चोरो की खूब खबर ली मोटे थानेदार ने-
मोरो को भी खूब नचाया जंगल के सरदार ने...(AR)

Posted on: Jun 08, 2021. Tags: DINDORI MANISH YADAV MP POEM

इन्ही लोगो ने जट लीन्है बन्ना को मेरे...तिलक गीत-

दोंदर कालोनी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक तिलक गीत सुना रही हैं:
इन्ही लोगो ने जट लीन्है बन्ना को मेरे-
गाड़ी भी देने का वादा किया है-
टुटही साईकिल दै दीन्है बन्ना को मेरे-
सोने के थाली का वादा किया था-
पीतल के थाली दै दीन्है बनना को मेरे-
सोने के घडिया देने को वादा किया है-
लोहे की घडिया दै दीन्है बन्ना को मेरे...(AR)

Posted on: Jun 08, 2021. Tags: MP REWA SIYA VATI SONG

स्वास्थ्य स्वर : अनार से होने वाले लाभ का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई , थाना-पटना , जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनार से होने वाले लाभ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| नुस्खे के बारे में जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@9826040015 . (AR)

Posted on: Jun 08, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH PATEL KORIA

पिया हलाहल जगतहित कंठ कर रहा नील...प्रार्थना-

बिहार से शिवशंकर उपध्याय एक गीत सुना रहे हैं:
पिया हलाहल जगतहित कंठ कर रहा नील-
छोड़ा है किस वैर से रही सभ्यता लील-
बोल बम कौन कहेगा उपासक कहाँ रहेगा-
लहर पूतना का पिया अपनी रक्षा हेतु-
छोड़ा हम सब के लिये कृष्ण कोरोना के दूत-
सूर्य की आंखे फोड़ी सूर्य के पाक क्यूँ छोड़ी...(AR)

Posted on: Jun 08, 2021. Tags: BIHAR SHIV SHANKAR UPADHYAY

गोरी गोरी तै हाँ दिखथे गोरी माया के गोरी मा...छत्तीसगढ़ी गीत-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से रमेश दुकालू यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं ” | जिसका बोल है गोरी गोरी तै हाँ दिखथे गोरी माया के गोरी मा ” | अपने संदेश गीत संगीत रिकार्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं |

Posted on: Jun 08, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON RAMESH DUKALU YADAV SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »