इन्ही लोगो ने जट लीन्है बन्ना को मेरे...तिलक गीत-
दोंदर कालोनी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक तिलक गीत सुना रही हैं:
इन्ही लोगो ने जट लीन्है बन्ना को मेरे-
गाड़ी भी देने का वादा किया है-
टुटही साईकिल दै दीन्है बन्ना को मेरे-
सोने के थाली का वादा किया था-
पीतल के थाली दै दीन्है बनना को मेरे-
सोने के घडिया देने को वादा किया है-
लोहे की घडिया दै दीन्है बन्ना को मेरे...(AR)
