पीड़ितों का रजिस्टर: मेरा भाई नक्सली था आत्मसमर्पण किया, सरकार ने पैसे दिया नौकरी नही है...

श्यामनगर ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से रजमन कचलाम बता रहे हैं की उनके बड़े भाई पहले नक्सली संगठन में थे, और बाद में उसने अपने आप को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया | उसके बाद नक्सलियों ने सन 2016 में घर में आकर जान से मार दिए | पीड़ित परिवार को शासन के तरफ से आठ लाख रूपये मिला था | और नौकरी देंगे कहे थे लेकिन अब तक नौकरी नही दिया गया है| नक्सलियों के डर ले कारण वे अब अंतागढ़ में अपने पूरे परिवार के साथ आकर रहा रहे हैं और मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं|

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: हमारे पास कोई रोजगार नही है नक्सलियों ने भगाया है परिवार सहित बीजापुर में हैं

पनारा पारा बीजापुर,जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सरोजनी टिन्गे पिता किस्कैया टिन्गे बता रहे हैं कि वे गाँव में नक्सलियों के आतंक से परेशान थे इसलिए वे अपने गाँव घर छोड़कर लगभग 10 साल से बीजापुर में रह रहे हैं| वे यहाँ दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं, सरकारी भूमि में जुग्गी-झोपडी बनाकर रह रहे हैं| पीड़ित परिवार को सरकार कोई सहयोग नही दिया है |परिवार सरकार से मदद की अपील करते हैं, की नक्सल पीड़ित परिवार को सहायता राशि के साथ दैनिक रोजगार दिलाने में मदद करें, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सकें|

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के आतंक से गाँव के किसान परेशान परिवार के साथ गाँव छोड़ कर भागने में

बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सन्नू लेकाम बता रहे हैं कि वे अपने गाँव से नक्सलियों के डर के कारण बीजापुर में रह रहे हैं, वहां नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे | इसलीये अपने पूरे परिवार के साथ गाँव छोड़कर भागे हैं| उन्हें बीजापुर में घर बनाने के जमीन नही है, वे शिविर में ही जुग्गी-झोपडी बनाकर रहा रहे हैं | सरकार के तरफ से अब तक इन्हें कोई लाभ नही हुआ | नक्सलियों से आहत ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें कोई सरकारी रोजगार मिल जाए जिससे वे अपने परिवार के साथ ठीक से जीवन चला सकें|

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : गाँव में नक्सलियों ने हमारा जीना हराम कर दिया था गाँव छोड़कर बीजापुर में है...

बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से लक्खी कोरसा बता रहे हैं कि आज से १० साल पहले अपने गाँव घर परिवार के साथ बीजापुर में आकर रह रहे हैं| गाँव में नक्सलियों ने उन्हें बहुत परेशान करके रखा था | आये दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, इसलिए वे यहाँ रह रहे हैं| इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में भी किये थे, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुआ| वे बीजापुर में रोजी की मजदूरी करके अपना जीवन का गुजारा कर रहे हैं सरकार भी कोई सहायता नही कर रहे हैं, वे सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें कोई भी दैनिक रोजगार दे ताकि वे अपने परिवार के साथ रहकर ख़ुशीमय जीवन जी सकें|

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

वनांचल स्वर:वनवासी और उनके देवता

ग्राम-धनेली कनार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) व्यास साहू बताते हैं कि बस्तर आदिवासी क्षेत्र में वनवासी वनों की रक्षा करते हैं| वनवासी मूर्ती पूजा नहीं करते बल्कि वो जंगल से मिलने वाली लकड़ी से झूलानुमा ढांचा तैयार करके उसी की पूजा करते हैं| वनवासीयों की मौसमी जिंदगी वन उपज पर ही आधरित है| आदिवासी भाई वनों के बिना अधुरे हैं| समिति का कार्य वनों की रक्षा करना है| समिति अधिकारीयों के साथ बैठकर उनसे बातचीत करके नियम बनाती हैं| जनसँख्या बढ़ने के कारण वन के पेड़ो की कटाई करनी पड़ती है, पेड़ काटने से बचने क लिए बंजर जमीनों पर लोगों को बसाया जा रहा है| आदिवासी भाई महुआ से प्राप्त होने वाले रस को देवी देवताओं को चढ़ाकर त्यौहार मनाते हैं| बरसात कम होने की स्तिथि में शीतला माता कि पूजा करते हैं| बुढ़ा देव को वनवासी पूजते हैं| वनवासी प्राकृति की पूजा करते हैं| मेहमान आने पर वो उसको महुआ का रस पिने के लिये देते हैं| वन कानूनों के बारें में लोगो को जानकारी हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं| बाहरी ठेकेदारों पर कारवाई की जा रही हैं| वनवासी महुआ का फल, रस और अन्य वन्य उपज बेचकर अपना गुजारा करते हैं| वृक्षरोपण कार्यकर्मो को बढ़ाया जा रहा हैं|(RM)

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VYAS SAHU

« View Newer Reports

View Older Reports »