काबर समाय रे मोर बैरी बेनामा...छत्तीसगढ़ी गीत-
सीजीनेट श्रोता निषा एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
काबर समाय रे मोर बैरी बेनामा-
डोलत रईथे तोरे चेहरा-
यही ह्रदय के नाव मा-
काबर समाय रे मोर बैरी बेनामा-
अपने अपन मोला हसी आथे-
सुरता मा तोर रोवासी आथे-
का जादू डारे ए टोनहा तै... (AR)
Posted on: Sep 06, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिए (जनरल नॉलेज)..
जिला-राजनंदगाँव छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गन्धर्व छत्तीसगढ़ के बारे में बता रहे है :
छत्तीसगढ़ के गाँधी कहलाते थे – श्री सुन्दरलाल शर्मा-
छत्तीसगढ़ का रायपुर जो राजधानी है वहां कटोरा तालाब है उसी के पास स्वामी विवेकान्द आये थे और कुछ दिन उन्होंने वहां बिताये थे-
छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहलाता है- भौरमदेव-
छत्तीसगढ़ का शिमला कहलाता है- मैनपाट-
Posted on: Sep 06, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
मुझे आज तक वृद्धावस्था पेशन नहीं मिल रही है, बोलने पर सूचि में नाम नहीं बोलकर गुमराह कर रहे है...
ग्राम पंचायत-अलनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई उनके साथ हैं ग्राम पंचायत-अलनार के आश्रित मोहल्ला (धुर्वापारा) के ग्रामीण वृध्द महिला बुधनी बाई बता रहीं हैं कि उनको अभी तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है वृध्दा पेंशन नही मिलने की समस्या को ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को बोले लेकिन उनके द्वारा बोला जाता हैं आपका नाम नही आया हैं इसलिए नही मिल रहा हैं, उनका कहना हैं कि मैं वृद्ध हूँ मैं काम नहीं कर पा रही हूँ इसलिए मुझे वृध्दा पेंशन मिलना चाहिए| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं कि दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर बात करके वृद्धा पेंशन सूचि में नाम जोड़कर वृध्दा पेंशन जारी कराने में मदद करें : 8458956694, CEO@88892551366, सरपंच@8815193392, सचिव@7999126173 (175041) RK
Posted on: Sep 06, 2020. Tags: OLD AGE PENSION SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गाँव में आज तक शौचालय नहीं बनाया गया है, कृपया शौचालय बनवाने में मदद करें...
ग्राम-सुखापारा, पंचायत-पखनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी चंदू मरकाम, मोटूराम बता रहें हैं कि उनके गाँव में आज तक शौचालय ही नहीं बना है | हम गाँव के सब लोगो को शौच करने के लिए जंगलों में जाना पड़ता हैं, शौचालय बनवाने के लिए कोई अधिकारी के पास शिकायत नहीं किये है लेकिन उनका कहना है की शौचालय बन जायेगा तो लोगो को सुविधा होगी | इसलिए साथी सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : सचिव@7835814506, संपर्क@7803980698.
Posted on: Sep 06, 2020. Tags: SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
पिंजरा ले निकल के आगे ये बैरी कोरोना...कोरोना गीत-
संपत यादव जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ़) से कोरोना से जोड़ी एक गीत सुना रहें है-
पिंजरा ले निकल के आगे ये बैरी कोरोना-
देश दुनिया ला परगे होगे मुड़ धर रोना-
मोदी सोचे हव मन मा जनता ला बचाहूँ-
इक्कीस दिन के लॉकडाउन देश मा कराहूँ-
बढ़गे बीमारी बैरी देश कोना-कोना-
देश दुनिया ला होगे मुड़ धर रोना...
