स्वास्थ्य स्वर : मोटापे की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं|नीबू का रस तीन चम्मच, शहद एक चम्मच, काली मिर्च पाउडर एक चम्मच| सभी को एक गिलास पानी में गर्म करें| उसके बाद खाली पेट सुबह-शाम सेवन करें| प्रतिदिन ताजा बनाकर, लगातार तीन माह तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| प्रतिदिन सुबह-शाम टहले| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
गंगा दशहरा में मेला लागे रे, झोला धरा चल दशहरा रे...गंगा दशहरा गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक सरगुजिहा गंगा दशहरा गीत सुना रहे हैं :
गंगा दशहरा में मेला लागे रे-
झोला धरा चल दशहरा रे-
संगी मारे दो लिटिया रे बी सारी जा-
गंगा दशहरा में मेला लागे रे-
झोला धरा चल दशहरा रे-
संगी मारे दो लिटिया रे बी सारी जा...
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गांव में रोड की समस्या है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ऊपर पारा, ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से स्वरुप दास बता रहे हैं| उनके गांव कुकदुर से सजनखार तक रोड की समस्या है| रोड की लम्बाई लगभग 4 किलोमीटर है| बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है| आने जाने में दिक्कत होती है| समस्या की जानकारी अधिकारियों को है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देते| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@9893637637, सचिव@9589808588. संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI ROAD PROBLEAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | अंजीर के फल बड़े 3 नग और शहद 3 चम्मच लें| तीन नग फल को काटकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, और रात में उसे दूध में भिगोकर रख दें| सुबह उसे चबाकर खायें| उसके बाद पानी पीकर शहद का सेवन करें| इसे लगातार तीन माह तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कफ, खांसी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कफ, खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मुलेठी 5 ग्राम, गुड़ 50 ग्राम, लौंग 2 नग, अदरक 5 ग्राम लें| दो कप पानी में सभी को डालकर उबालें| जब एक कप पानी रह जाये| तब गुनगुना कर छान लें | आधा-आधा कप पानी खाली पेट रात को सोन से पहले सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
