स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | अंजीर के फल बड़े 3 नग और शहद 3 चम्मच लें| तीन नग फल को काटकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, और रात में उसे दूध में भिगोकर रख दें| सुबह उसे चबाकर खायें| उसके बाद पानी पीकर शहद का सेवन करें| इसे लगातार तीन माह तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
