बाग मा कोयलिया बोलय, बोलय मीठी बानी हो...बघेली विवाह गीत
अशोक कोरी, ग्राम-हरदौहाँ ,पंचायत-तेदूनी, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से विवाह में गाया जाने वाला सुहाग गीत गा रहे हैं:
बाग मा कोयलिया बोलय बोलय मीठी बानी हो-
मंडपये डेरिया रोवये,रोवए विनती डार हो – अाजा मोरी बाली हये उमरिया
नाही देऊ कि सुदिन-
जइसे जल मा मछली तड़पे-
वइसे तड़पये बेटी हो –
कि तडपि-तड़पि बेटी करए बिनती हो-
पापा मोरी बालि उमरिया नही देऊ सुदिन हो – बाग मा कोयलिया बोलय-
चाचा मोरी बालि उमरिया नही देऊ सुदिन हो – बाग मा कोयलिया बोलय...
Posted on: Jan 01, 2018. Tags: Ashok Kori SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got BPL ration cards month after recording message on CGnet...
वार्ड क्रमांक 10 ग्राम-हर्दोहा, पंचायत-टिंगनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उनका और वार्ड क्रमांक 12 के उनके मित्र कमलभान कोरी का गरीबी रेखा का राशन कार्ड नहीं बन रहा था उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये थे फिर भी नहीं बन रहा था, ये दोनों मित्र दिव्यांग हैं और कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था तो उन्होंने 16-10-2017 को सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड सन्देश रिकॉर्ड करने के एक माह बाद उनका राशन कार्ड बन गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. अशोक कोरी@9522680453.
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: ASHOK KORI FOOD RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
पूरब पच्छुनवा से झुकये अन्धिरिया...बघेली सावन गीत
अशोक कुमार कोरी, ग्राम- हरदौहां, पंचायत-तेंदुनी, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक सावन गीत गा रहे हैं:
पूरब पच्छुनवा से झुकये अन्धिरिया-
रसये लागी न-
उहये नान्ही-नान्ही बुंदिया बरसय लागी न-
अपने महलिया से ससुरु निहारे जी-
पतली पतोहुआ भिजत होहिहे न-
पूरब पच्छुनवा से झुकये अन्धियरिया...
Posted on: Dec 01, 2017. Tags: Asok kumar kori SONG VICTIMS REGISTER
कान्हा मटकी ना फोरो डगारिया में...भजन गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
कान्हा मटकी ना फोरो डगारिया में-
जो कान्हा तुम्हे भूख लगी है-
जेमना रहा है रसोइयन में-
जो कान्हा तुम्हे अमल लगी है-
बिरिया रखी है बेलारियां में-
जो कान्हा तुम्हे प्यास लगी है-
जलवा रखा है जलारियन में-
जो कान्हा तुम्हे नीद लगी है-
सेजिया लगी है महलियन में...
Posted on: Sep 14, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Electricity came back after 6 months after reporting on CGnet...
ग्राम व पोस्ट-देवगढ, मोहल्ला-पटवाटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामराज बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 06 में पिछले 6 महीने से विद्युत ट्रान्सफार्मर जल गया था जिससे गाँव के लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसके निराकरण के लिए गाँव वालों ने कई बार विद्युत् विभाग में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तब परेशान ग्रामवासियों ने सीजीनेट में अपनी समस्या रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद गांव में बिजली आ गयी है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि अब गाँव में बढ़िया बिजली जल रही हैं और युवा, विद्यार्थी, बुजुर्ग सभी बहुत खुश हैं ...रामराज@8889971946.
