नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...भजन गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार कासी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का-
सदा न रहा है, सदा न रहेगा जमाना किसी का-
आयेगा बुलावा तो जाना पड़ेगा-
सर को तो आखिर झुकाना पड़ेगा-
वहां न चलेगा बहाना किसी का-
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KASI SONG VICTIMS REGISTER

गंदी नाली से मच्छर और बीमारियां फैलती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से आशीष दास बता रहे हैं| उनके गांव के आवास पारा में नाली गंदा पड़ा रहता हैं| जिससे मच्छर और बीमारियां फैलती है| लोगो पंचायत में अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं| लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं| उनका कहना है वे आवेदन देते हैं, पर काम नहीं होता| तब वे लोगो के साथ मिलकर खुद ही साफ़ करते हैं| अधिकारियों के ऐसे रवैये से लोग परेशान हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर, समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9589258588. संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आये दिन बिजली कटौती होती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| गांव के वार्ड क्रमांक 2 आवास पारा में बिजली की समस्या है| वहां पर हर दूसरे तीसरे दिन लाईट 24 घंटे के लिये चली जाती है| जिससे लोगो को दिक्कत होती है| लेकिन विधुत विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| बिल समय पर वसूला जाता है| लेकिन सुविधा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : AE@7809144827. संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG ELECTRICITY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कब्ज नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| घी में भुनी हुई छोटी हरण 100 ग्राम, बहेरा छिलका 100 ग्राम, आंवला 150 ग्राम, सनाय की पत्ती 30 ग्राम, हल्दी 20 ग्राम लें| सभी को पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार एक गिलास गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| लगातार 3 दिन तक दवा का सेवन कर सकते हैं| उसके बाद जरुरत पड़ने पर फिर शुरू कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

जब से भारत हुआ है आजाद रे, जागो देश के जवान रे...देश भक्ति गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
जब से भारत हुआ है आजाद रे-
जागो देश के जवान रे-
कहीं निकल न जाए, कहीं निकल न जाए-
सिर से भारत की शान रे-
भारत की लड़ाई में लोगों का सर है फूटा-
भारत के जवानों ने अपने प्राण गवायें...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »