हमारे गांव में रोड नही है, शिकायत करने पर भी कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-डुमरिया, पंचायत-कोलमी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे साथ में कोमल सिंह मरावी बता रहें हैं कि उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, गाड़ी मोटर नही चल पाती है, कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाये तो 9 किलोमीटर दूर चारपाई में उठाकर ले जाना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क@9316921159, सचिव@8817443290, 8815248276, सरपंच@6263400972, कलेक्टर@765922400, CEO@8839741180.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: ANUPPUR KOMAL MARAVI MP PROBLEM ROAD
पीड़ितों का रजिस्ट: नक्सलियों ने घर में आकर पिता जी को चाकू से मार दियें...
ग्राम-कुपरिल, पंचायत-मंडेम, तहसील-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से विनोद कुमार कोरसा, पिता मंगलू कोरसा बता रहे है, नक्सलियों ने उनके घर वालों को 7 बजे जमा किये और उनके पिता जी को चाकू से मार दियें| 2008 में ये घटना हुआ था| उस समय घर में बहुत परेशानी हुआ| उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी भी नही मिला| सरकारी नौकरी मिलेगा कर के बोले लेकिन अभी तक नही मिला|अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7587468445.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG KORSA KUMAR MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER VINOD
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया है...
ग्राम पंचायत-छिनमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे हैं उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् मकान निकला था उसके एक क़िस्त पैसा नहीं मिला था| उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से एक महीना पहले पैसा मिल गया है सब लोग खुश है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नंबर@7281013471.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: CHHINMOR IMPACT MP RAMESH YADAV REWA STORY
हैण्डपंप खराब होने से गांव के ग्रामीणों को पानी ले किये बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मुतनपाल, डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संकुराम मांडवी बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप की समस्या है, हैण्डपंप खराब हो गया है| डोंगरीपारा के ग्रामीण वर्तमान में नाला से पानी पीते है, इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406344921, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MUTANPAL PROBLEM SUKKURAM MANDAVI WATER
हमारे गांव के डोंगरीपारा में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मुतनपाल, डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संकुराम मांडवी बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन बना है, लेकिन डोंगरीपारा से दूर है, बच्चों लोग को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए सचिव-सरपंच को आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406344921, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
