हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनुराम बाकड़े बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की 3 पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407954668, सीईओ@8959393222, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTAR DARBHA DHANURAM BAKADE PROBLEM ROAD
गांव में हैंडपंप बहुत दिन से खराब है, कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं-
बिंदू राम, स्कूलपारा, ग्राम पंचायत-कस्तूरपल्ली, ब्लॉक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके गांव के लिमीपदर स्कूलपारा में एक हैंडपंप है जो की काफी दिन से खराब है। लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। वहां 50 घर का जनसंख्या है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किया है लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से मदद करे के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7987587521, सीईओ@8889251366.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTAR BINDURAM KASTURPALLI CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
सहकार रेडियो: बाल चौपाल : शाही बिस्तर पर सोने की सज़ा...
श्रोताओं, बाल चौपाल में आज सुनिए कहानी “शाही बिस्तर पर सोने की सज़ा”| कहानी ये सन्देश देती है की बराबरी और न्याय हासिल करने के लिए सचेत और निडर होना कितना ज़रूरी है| कहानी का संकलन किया है अंशुमाला गुप्ता ने| इसे प्रकाशित किया है भारत ज्ञान-विज्ञान समिति ने और आवाज़ है जयपुर राजस्थान से साथी सुनीता की|
https://www.youtube.com/watch?v=EgXS5-8gvTM
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: SAHAKAR RADIO
मेरे राशनकार्ड के लिए आवेदन देते देते थक गए हैं, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते-
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, सुक्कोपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारूराम से बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे राशन नहीं मिलता और राशन कार्ड नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता, बनवाने के लिए उन्होंने दो महीना पहले लोक सुराज में भी आवेदन दिया, इसके अलावा कई जगह पर आवेदन दिया है, लेकिन अधिकारी अभी बनाने का नियम नही है बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे:CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694, संपर्क नंबर@9424148842, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG RATION SOMARURAM
हमारे घर में दो सालो से लाईट नहीं हैं बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-तिरतुम, (पुजारिपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीगढ़) से मंगलू गावडे बता रहे हैं, उनके पारा में बिजली कि बहुत समस्या हैं, , रात में अँधेरे में रहना पड़ता है, मोबाईल चार्ज नही कर पाते हैं, इसके लियें उन्होंने बिजली ऑफिस में शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके ट्रांसफार्मर बनवाने में मदद करें: मंगलू@7483360043. CO@9406016762.
