ईश्वर अलग अलग रूपो में आते हैं...कहानी-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
एक छोटा बच्चा ईश्वर से मिलना चाहता था, उसने प्रार्थना किया ईश्वर मुझसे बात करें, तभी एक चिड़िया चहचहाई लेकिन बच्चे ने नहीं सुना, फिर बच्चे ने कहा तब अकास में गर्जना हुई, बच्चे ने फिर ध्यान नहीं दिया| इस तरहसे ईश्वर ने उसे अलग अलग रूपों में दर्शन दिया| आखिर में बच्चे ने कहा मुझे स्पर्ष करिये जिससे मुझे पता चले, ईश्वर ने उसे स्पर्ष किया तब उसे अहसास हुआ, ईश्वर अलग अलग रूपों में आते हैं हम नहीं पहचान पाते हैं| (AR)
Posted on: Sep 30, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
कल चांदनी रात थी...गज़ल-
दयासागर कुसवाहा एक गजल सुना रहे हैं:
कल चांदनी रात थी-
शब भर रहा चर्चा तेरा-
कुछ ने कहा ये चाँद है-
कुछ ने कहा चेहरा तेरा-
हम भी वहीं मौजूद थे-
हम से भी सब पूछा किये... (AR)
Posted on: Sep 30, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 30, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
जो करना है आज कर लो...कहानी-
अंतिम सांसे ले रहे रावण से लक्ष्मण ने पूंछा, तुम्हारी अंतिम सीख क्या है? उसने जवाब दिया| कोई काम कल पर नहीं छोड़ना चाहिये| मै सभी चीजो से संपन्न था लेकिन अपने काम को कल पर छोड़ता रहा और आज मेरे पास समय नहीं है| (AR)
Posted on: Sep 30, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
गाँव में चिकित्सा सुविधा नहीं है, लोगो को परेशानी होती है...
ग्राम पंचायत-हलवा, लोरापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमुना कश्यप बता रही हैं, उनके इलाके में चिकित्सा सुविधा नहीं है, जिसके कारण दिक्कत होती है, उनका कहना है गाँव में प्राथमिक उपचार की सुविधा होनी चाहिये, जिससे लोगो को दिक्कत न हो| वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर गाँव में प्राथमिक स्वास्थ सुविधा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260420705, 7999835694. (178672) (AR)
