My son went to Mumbai in search of work 3 years back, says adivasi woman...
Santosh Kumar Ahirwar is visiting Madagaur under Saraimal village in Samanapur tehsil of Dindori district in Madhya Pradesh where he meets Baiga Adiwasi woman Chaiti who tells him that her son Budhram s/o Bhaddu went to Mumbai in search of work with his friends 3 years back. All have come back but not him. She is running around local police stations but no one helps. You are requested to call Collector@9425163426 to help the suffering family. Santosh Kumar@7089443859
Posted on: Feb 17, 2015. Tags: SONG Santosh Ahirwar VICTIMS REGISTER
तिरा सीता नालनुम भैया-बहिन रहे...कुडुक गीत
संतोष कुमार उरांव, तेरिगाडा, बालूमाथ ब्लाक जिला-लातेहार झारखंड से अपने आदिवासी धर्म पर आधारित कुडुक भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
तिरा सीता नालनुम भैया-बहिन रहे – चार सिया सीता नालनुम भैया-बहिन रहे – प्यार गुचा भैरव ने रगे का...लोतोरी-
बरा भैरो बेदगे काल ओ तोरी-
लोटानू नाम ले ले-
तथे कागी दौडा ले ले-
उचा भैरो परेशान ना, नौ तोरी...
Posted on: Jan 21, 2015. Tags: SONG Santosh Oraon VICTIMS REGISTER
उठो साथियों, कदम मिलाकर, चलो हमारे साथ...
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक प्रेरक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
उठो साथियों, कदम मिलाकर, चलो हमारे साथ –
राह चलें हम उम्मीदों की, मिला हाथ में हाथ –
हमें तो बढ़ते जाना है, सुनहरा सूरज लाना है – हमें तो बढ़ते जाना है...
इस मशाल का उजियारा से, सारा अँधियार हटेगा-
साथी अपने स्वयं को एक दिन, सूरज नमन करेगा-
बस अपने मन में निश्चय का दीप जलाना है-
हमें तो बढ़ते जाना है...
वर्तमान जैसा भी हो, हम उसको दुलराएंगे-
पर अच्छे भविष्य के खातिर चलते ही जाएंगे-
अवरोधों पर कसकर ठोकर आग लगाना है-
हमें तो बढ़ते जाना है...
Posted on: Jan 21, 2015. Tags: SONG Santosh Ahirwar VICTIMS REGISTER
250 adivasis worked in road construction many years back, waiting for wages...
Santosh Kumar Kawasi is calling from Patanaguda village under Jirampal panchayat of Sukma district in Chhattisgarh where a villager tells him that 250 of them had worked in road construction around 10 years back but are still waiting for their wages. They have complained to Collector and C.E.O. but no one is paying attention. You are requested to call Collector@9424136900 to help them. Santosh Kumar Kawasi@9424136900
Posted on: Jan 06, 2015. Tags: ROAD SANTOSH KAWASI SONG VICTIMS REGISTER
बहुत कटी है, अब ना कटेगी, भूखे पेट उमरिया...संघर्ष गीत
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी, मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार, एक संघर्ष गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
बहुत कटी है, अब ना कटेगी, भूखे पेट उमरिया-
अबकी हमने ठान के आए, लेंगे हक़ अधिकरिया-
अपना लेंगे हक़ अधिकरीया...
भूखा-प्यासा रहकर घर में, अब हमको नहीं मरना-
अब सड़कों पर हक़ के खातिर, जान न्यौछावर करना-
गोली मारो-जेल में डालो, चाहे कोई सजा दो...
या फिर मेरी बात मान लो...! जीवन मेरा लौटा दो...!
अपना लेंगे हक़ अधिकारिया...
हमने भी तो लहू बहाया, देश आजाद कराया-
तब फिर मेरे हिस्से में क्यों, भूख-प्यास-गम आया-
अपना लेंगे हक़ अधिकारिया...
घर में बिटिया सयानी बैठी, तात-मात अकुलाए-
छोटे-छोटे लालों को हम, भूखा छोड़के आए-
कान खोलकर सुन लो मेरे, कुर्सी के दीवानों-
तेरा नाटक खूब चला अब , खैर न अपनी जानों...
अपना लेंगे हक़ अधिकरिया...
पेट भी खाली-होंठ भी सूखे, आँखें भी हैं गीली-
हमको भी अब अपनी दुनिया, करना है चमकीली-
अपना लेंगे हक़ अधिकारिया...
आदिवासी इस धरती का, मालिक है रखवाला-
उसको भूमिहीन बनाकर, छीना गया निवाला-
दलित-हरिजन आज भी हैं, सम्मान का भूखा-प्यासा-
मिले मनुवादी से मुक्ति, लेकर जीता आशा-
अपना लेंगे हक़ अधिकरिया...
