जो हिंसाए होती है, उनको समाज के सामने लाकर चर्चा करने चाहिए, तब हिंसा ख़तम हो सकती है...

ब्लाक-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से नीलू डेहरिया बस्तर मांगे हिंसा से आजादी को लेकर अपनी राय व्यक्त कर रही है, उनका कहना है कि समस्या को राजनैतिक सत्यदा किया जाता है और ऐसी हिंसाए सबसे ज्यादा जंगल में रहने वाले आदिवासी लोग प्रभावित होते है | इस तरह के मामलो में राजनीति भी इन्वोल्व होती है और वहां के नागरिक होते है उनको भूमि पट्टा नहीं देते है और उनके साथ कहीं न कहीं हिंसा करते है | और उनको नक्सली बोलकर मार देते है | इन सब चीजो को लेकर चर्चा होना चाहिए | ये सभी चीजे समाज के सामने उबरकर आनी चाहिए तभी इस समस्या का समाधान हो सकता है |

Posted on: Sep 12, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...

मध्यप्रदेश राज्य जिला-डिंडोरी ब्लाक-अमरपुर पोस्ट मोहगांव, ग्राम-पढ़रिया से फलाना राम बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहें हैं और इस हिंसा को रोकने के लिए किसी निर्दोषों की जान नही लेना चाहिए जिसे वह भी देश की आम नागरिक है और उसे भी इस देश में सामान अधिकार हैं, इस लिए इसलिए इस हिंसा को बातचीत करके सुलझाना चाहिए ताकि कोई हताहत कोई हिंसा ना हो. RK

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...

ओमप्रकाश बघेल उदयपुर जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) से बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहें है, नक्सलवाद एक गम्भीर समस्या हैं इसके समाधान के लिए आदिवासी और सरकार को आपस में बैठकर शांति वार्ता करके शांतिपूर्ण फैसला लेना चाहिए क्योंकि अधिकतर इस युद्ध में आदिवासी ही मारे जाते हैं, इसलिए इस हिंसा को शांतिपूर्ण तरीकें से सुलझाया जाए अपने देश हित के लिए: संपर्क@7697610567 RK

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी रॉय बता रहें हैं...

नीलावती कश्यप ग्राम राजनगर जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के विषय पर अपनी विचार बता रहीं हैं, की जो नक्सलियों के साथ आपसी सामंजस्य कर इस हिंसा को दूर किया जाए| कोई नही चाहते है की पुलिस और माओवाद के बीच मुडभेड हो और उनमें किसी की जान गवायें या जान जाए जिसे किसी न किस की ओर जन हानि होगा ही| इसलिए कुछ ऐसा विचार करें की दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए जिसे दोनों पक्ष सुरक्षित रहें हैं, किसी भी पक्ष में कोई हिंसा ना हो यह हिंसा कोई राजनीतिक मामला बनकर रहे शांति का मार्ग को अपना कर इस राह को आगे बढ़ाना चाहिए. RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 2 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार को गीत के माध्यम से पेष कर रहें हैं...

सुनील कुमार (लोककला कार) मालीघाट, मुज्जफरपुर (बिहार) से बस्तर मांगे हिंसा से आजादी के विषय में अपनी राय को गीत माध्यम से पेष का रहें हैं उनका कहना हैं की जो मध्य भारत में नई शांति प्रक्रिया शुरू किये गये हैं बातचीत हुई हैं जिसका समर्थन करते हैं पिछलें हुई घटनाएँ जो बहुत ही दुखद हैं, इसी के लिए तमाम देशवासियों से आग्रह कर रहें हैं की इस मुहिम में शामिल हो कर इसे आगे बढाये क्योंकि यह हिंसा का रास्ता सही नही हैं, और हिंसा से सबंधित ये गीत-
सुन सुन हो भैया दीदी बहिनीया-
हिंसा भगाव तू मिलजुलिया-
दीदी बहीन सब एकता बनाव-
हिंसा के दूर भगाव-
बेहतर समाज बनाव मिलजुलिया-
सुंदर समाज बनाव अबकी बेरिया... RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »