तोर उमर भुतहा नई तो आवे रे...गीत-

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक गीत सुना रहे हैं :
बईहा नार सेंगा रे-
तोर उमर भुतहा नई तो आवे रे-
कईसे के आवे बईहा नार सेंगा रे-
कईसे के आवय हनुमान-
तोर उमर भुतहा नई तो आवे रे-
उचकत आवय बईहा नार सिंगा रे-
झपटत आवय हनुमान, बईहा नार सेंगा रे...

Posted on: Sep 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

मोर माटी के मितान, सुन मजदुर किसान...गीत-

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर माटी के मितान, सुन मजदुर किसान-
जुल्म अत्यचारी ला मिटाय बर चलो-
संघर्ष और निर्माण, संघर्ष और निर्माण-
भाई रखवाला किसान भोला भाला-
मेहनत कस मजदूर दुनिया बनाने वाला-
हमर गा कमाई मा दुनिया हा जियत हे-
कोन बैरी पापी हमर लहू ला पियत हे-
भाई नौ जवान चलो सीना तान-
मजदूर और किसान उठाओ गा जवान-
जुल्म अत्याचारी ला मिटाय बर करो-
संघर्ष और निर्माण, संघर्ष और निर्माण-
भाई मन फेका बांधो, बहनी मन कछोरा भीडो-
जुल्म अत्याचारी ला मिटाय बर आघू बढ़हो-
भाई नौ जवान चलो सीना तान-
मजदूर और किसान उठाओ गा जवान-
संघर्ष और निर्माण, संघर्ष और निर्माण...

Posted on: Sep 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

गणेश चतुर्थी के अवसर पर भजन गीत-

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गणेश स्थापना स्थल से भजन सुना रहे है, इस समय पूरे भारत में जगह-जगह गणेश चतुर्थी उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है गणेश जी की मूर्ति स्थापना कर जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ से एक भजन गीत...

Posted on: Sep 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मजदूरी का भुगतान हो गया है-

ग्राम पंचायत-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| शत्रु नायक ने रोजगार गांरटी योजना में कार्य किया था| जिसका एक साल से मजदूरी भुगतान नहीं हुआ था| तब इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बात सीजीनेट सुनने वालें साथियों और संबंधित अधिकारियों के मदद से उनकी समस्या हल हो गयी है| मजदूरी का भुगतान हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अग्या (घाव) बीमारी का घरेलु उपचार-

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर अग्या बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| यह अग्या (घाव) यदि किसी को हो जाता है| तो उस स्थिति में, उसे अपनी ही थूक को घाव के चारो लेप की तरह दिन में 4-5 बार लगाना चाहिये, इसके अलावा मिट्टी तेल को भी अग्या (घाव) के चारो तरफ लगा सकते हैं| ऐसा करने से आराम मिल सकता है| समय पर इलाज ना होने से घाव हो जाता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Sep 04, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »