आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खे -
अहमदाबाद (गुजरात) से दीपक आचार्य दुबले होने के पारंपरिक नुस्खे बता रहे है, चावल के मांड को कुछ दिनों तक लगातार सेवन किया जाये तो मोटापा दूर हो सकता है| गर्म पानी में दो चम्मच शह्द मिलाकर लेने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है यह कहना है. परवल के जूस में करीब 4 ग्राम सौफ और चुटकी भर हींग डाल दिया जाये और इसका सेवन किया जाये तो मोटापा दूर होने लगता है| उबली हुई चाय ज्यादा उबाल दी जाये उस चाय का सेवन किया जाये तो मोटापा कम करने में मदद करती है. वैज्ञानिक तथ्य भी यही कहते है कि चाय को ज्यादा देर तक उबालेंगे तो उसमे से टेनिन नाम का एक रसायन निकल आता है जो रसायन पेट की भीतरी दीवार पर जमा होकर भूख को मारने का काम करता है | दीपक आचार्य@7926467407
Posted on: Nov 24, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
धरती का लाल, मेरा धरती का लाल...देशभक्ति गीत
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से दीपक भास्कर एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
धरती का लाल, मेरा धरती का लाल-
लाल बहादुर, बहादुर लाल बेमिसाल-
भारत का डंका आलम ये है-
बजवाया वीर जवाहर ने-
स्वाधीन बनो स्वाधीन बनो-
समझाया वीर जवाहर ने-
धरती का लाल मेरा धरती का लाल...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: DEEPAK BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
गणेश महाराज, गणेश महाराज...गोंडी गीत -
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से दीपक भास्कर एक गोंडी गीत सुना रहे है:
गणेश महाराज, गणेश महाराज-
मा पर्रो दया किम गणेश महाराज-
यायो बाबन पूजा किदन मुर्दें इकोनि म्र्रम निवा-
बिरिया-बिरिया गोट्टा मुर्दें इकोनि म्र्रम निवा-
गणेश महाराज, गणेश महाराज...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: DEEPAK BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
पहले लगातार बारिश होती थी पानी रुकने का नाम नहीं लेता था, अब बरसात में नाले सूखने लगे हैं...
पहले सात-सात दिन लगातार बारिश होती थी पानी रुकने का नाम नहीं लेता था और अब बरसात में ही नदी-नाले सूखने लगे हैं. ग्राम-भरदा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक बागरी सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के दौरान बुजुर्ग निवासी महेश जी से यहाँ की भोगोलिक पारिस्थितिकी के बारे में चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि राजाओं के समय से यहाँ पर निवास कर रहे हैं उम्र लगभग 80 साल के हैं ये बता रहे हैं इस साल बारिश अच्छी नही हुई है जिसके कारण फसल कमजोर है नदियों की स्थित भी अच्छी नही है फसलो में आई कमी को सिंचाई कर पूरा करने का प्रयास करते हैं आज मौसम में परिवर्तन आ गया है बारिश में सूखा और और ठंडी में भी गर्मी पड़ रही है, आगे क्या होगा पता नहीं | दीपक बागरी@8224846086.
Posted on: Oct 01, 2017. Tags: DEEPAK BAGRI SONG VICTIMS REGISTER
अपन पैर म कुल्हाड़ी झन मार रे मोर कोयावंशी जागो जागो रे...जागृति गीत-
ग्राम-मगरवाडा, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से दीपक कुमार एक कोया (गोंड) जागृति गीत सुना रहे हैं:
अपन पैर म कुल्हाड़ी झन मार रे-
मोर कोयावंशी जागो जागो रे,मोर कोयावंशी जागो जागो रे-
जल जंगल जमीन हमारी धीरे धीरे लुटथे गा,धीरे धीरे लुटथे-
जल जंगल जमीन हमारी धीरे धीरे लुटथे रे,धीरे धीरे लुटथे-
मान सम्मान हमार भईया मान सम्मान हमार भईया-
एहू ह छिनथे तुम जागो जागो रे-
अपन पैर म कुल्हाड़ी झन मार रे मोर कोयावंशी जागो जागो रे...
