आदिवासियों ग्रामीणों को फारेस्ट विभाग वाले ने भगाने की बात काह रहे हैं...

ग्राम-चिपुरपाड़,ब्लाक-कुखलूर,जिला-एलुर,(आंध्रा प्रदेश) से रवामाड़ा बता रहे हैं | 10,15. सालो से उस गाँव में रहा रहे हैं लेकिन अभ फारेस्ट विभाग वाले ने उन्हें वह से भगा ने की कोशिश कर रहे हैं|और घरों को तोड़ पोड करने की बात भी हुई साथ साथ उनका जमीन में पौधा लगाना चाहते हैं |उन आदिवासी ग्रामीणों का कहना हैं की उस जमीन से कई नहीं जांएगे आदिवासियों ग्रामीण का जीवन यापन कैसे होगा आधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@8179933802.

Posted on: Aug 09, 2021. Tags: AANDHRAA PRADESH.. RAVA MAADA

बास्तानार में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां ज़ोरों शोरों से

सारे विश्व के आदिवासी समाज के उत्थान व उनकी संस्कृति के संरक्षण और सम्मान के रूप में हर साल की भांति इस साल भी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां बड़े किलेपाल, ब्लॉक बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) के हाई स्कूल ग्राउन्ड में ज़ोरों शोरों से जारी हैं। मूलनिवासियों के इस हर्ष के अवसर पर सुबह 8 बजे से विकासखण्ड के 42 गाँवों से लोगों का आगमन शुरू हो जाएगा। इन तैयारियों के बीच 8 अगस्त को हमसे बात चीत करते हुए बास्तानार ब्लॉक सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष, हिरमा राम कश्यप इस पर्व का महत्व बताते हुए कहते हैं कि कार्यक्रम 12 बजे दोपहर को आरंभ होगा। वे कहते हैं कि वनों मे रहने वाले व वनोपज से जीवन यापन करने वाले विश्व के सभी आदिवासियों के लिए यह खुशी का त्योहार है। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बास्तानार ब्लॉक के बोमड़ा मंडावी बताते हैं कि आदिवासी युवा छात्र संगठन द्वारा 20 किमी लंबी बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग अलग प्रकार के पारंपरिक नृत्य कि प्रस्तुति की जाएगी।

Posted on: Aug 08, 2021. Tags: AADIWASI BASTANAR BASTAR CG VISHWA AADIWASI DIWAS WORLD INDIGENEOUS DAY WORLD TRIBAL DAY

तीन पीढ़ी के काबिज भूमि में गौठान बनाया गया, चारागाह के लिए कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-रौचन, भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे हैं उनके गांव में 3 पीढ़ी के काबिज जमीन को हटा के गौठान बनाया गया है| गाँव में वर्तमान में भी चारागाह नहीं है जिसके कारण जंगल जाना पड़ता है जिसमें कई पशु मर चुके है| शासकीय भूमि का तत्काल निस्तार किया जाए| घर के लिए लोगों को 55 डिस्मिल जमीन दिया जाए| सरपंच समिति सचिव द्वारा गाँव के एकमात्र तलाब का रास्ता कई सालों से काबिज किया गया है| उसका निस्तार करें व गांव में बेरोजगारी कि भीषण समस्या का भी निवारण करें| सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9425299142, सरपंच@8839753238, उप सरपंच@9685826223, कलेक्टर@9425205788.

Posted on: Aug 08, 2021. Tags: AMIT SAHU BHORAMDEV CG KABIRDHAM LAND DISPUTE LAND PROBLEM UNEMPLOYMENT

नानो ना साइकिल होया पुना आयो मेटा गोड़ो गोड़ो...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से निमी और श्यामबती गोंडी गीत सुना रहे है:
नानो ना साइकिल होया पुना आयो मेटा गोड़ो गोड़ो-
आले वय केल्ला नानो मेटा गोड़ो गोड़ो-
नानो ना साइकिल होया पुना आयो मेटा गोड़ो गोड़ो-
केलोन इन्ना केल्ला नानो वय मेटा गोड़ो गोड़ो-
आले वय केल्ला नानो मेटा गोड़ो गोड़ो...

Posted on: Aug 08, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI NIMI SONG

नि योलो रो याले या लो री री तोले रा...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-पेदारास, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से राजमती, फूलमती और बेला एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
नि योलो रो याले या लो री री तोले रा-
मेले न नोरो जन कोदो मा-
चग हिंचोगोरा जी – बइन बोटी बैरा डूया कागा डेडी माने-
ए यो...

Posted on: Aug 08, 2021. Tags: CG GONDI SONG SUKHDAI KACHLAM SUKMA

« View Newer Reports

View Older Reports »