राम से कह लक्ष्मण ने भैया वन को जाना छोड़ दे...गीत

ग्राम-ईटामेटा, तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मियावती एक गीत सुना रही है:
राम से कह लक्ष्मण ने भैया वन को जाना छोड़ दे-
वन को जाना छोड़ दे भैया वन को जाना छोड़ दे-
गाँव का चलना हाथी घोडा वन का चलना पैदल है-
जाने में तकलीफ होगा वन को जाना छोड़ दे-
घर का खाना दूधमलाई वन का खाना फूल फलाई-
खाने में तकलीफ होगा वन को जाना छोड़ दे-
राम से कह लक्ष्मण ने भैया वन को जाना छोड़ दे...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा...गोंडवाना गीत

ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से नरेश सिहं वट्टी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा-
हे गोंडवाना होट्ल और गोंडवाना चाय-
अरे गोंडन के दुकान मन ला लुभाय-
हल्दी रंगे कपड़ा गोंडवाना ड्रेस-
सबो धर्म ले गोंडी धर्म ला देश-
गोंडन के टंगिया और गोंडन के तनी-
अरे एकता ला बनवा तभी ज़मी-
धासु एकता पहुंचे और धासु धर्माचार-
रतिया माजा लगावय कलाकार-
अरे गोंडन की बोली और गोंडन की भाषा-
अरे दो दिन की ज़िन्दगी हैं एकता रखावा-
हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: NARESH SINGH WATTI SONG VICTIMS REGISTER

क्या देखे हवे यहिरा बासुरी बजावे...पारम्परिक सुग्गा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक पारम्परिक सुग्गा गीत सुना रहे हैं:
क्या देखे हवे यहिरा बासुरी बजावे-
मोर सुग्गा रे का देखे मन पछताय राजा राम-
गाय भैस देखे बंसिया बजाय-
मोर सुग्गा रे समय देखे मन पछताय-
मोर सुग्गा रे अकाल देखे मन पछताय राजा राम-
कोन बने अहिरा गईया चरावे-
मोर सुवा रे कोन गए पानी ला पियाय-
काहे के दुली बने गईया चराए-
मोर सुग्गा रे समु गए हे पानी ला पियाय-
पानी पियाय के तिखुर चढ़ावे राजा राम-
सुग्गा ला घर मुख गईया ला चढ़ाय...

Posted on: Oct 08, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

छिटकी रात जोनहैया बरतरी खेले कन्हैया...कान्हा गीत

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक कान्हा गीत सुना रहे हैं :
छिटकी रात जोनहैया बरतरी खेले कन्हैया-
ठंडो से पानी गरम रखी आयों सफरय कृष्ण कन्हैया-
पीली अगौछी पीताम्बर धोती खाचें कृष्ण कन्हैया-
ताती जलेबी मगज की लड्डू जी मै कृष्ण कन्हैया-
छिटकी रात जोनहैया बरतरी खेले कन्हैया...

Posted on: Oct 08, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए, जीना है तो जियें हिंदुस्तान के लिए...देशभक्ति गीत

ग्राम-बडवार, बरगीडीह, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले यहाँ के साथी पिंकी सोनपाकर से एक गीत सुन रहें हैं :
हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए, जीना है तो जियें हिंदुस्तान के लिए-
जाती-पाती भेद-भाव झगड़े मिटायें, एक है एक आओ मिल के दिखायें-
एक है लहू का रंग पहचान के लिए, जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लिए-
शिक्षा का है दीप आओ मिल के जलाये...

Posted on: Oct 07, 2017. Tags: PINKI SANTAWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »