ससुराल में जाके बन्नी नईहर न भूल जाना...विवाह गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक विवाह गीत सुना रही है:
ससुराल में जाके बन्नी नईहर न भूल जाना-
ससुरा का प्यार पाके पापा न भूल जाना-
जेठा का प्यार पाके चाचा न भूल जाना-
देवरा का प्यार पाके भैया न भूल जाना...
Posted on: Oct 25, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में टावर लगा है लेकिन चालू नहीं हुआ, पेड़ के ऊपर चढ़कर फोन पर बात करना पड़ता है...
ग्राम+पोस्ट-गदापाल, जिला-दन्तेवाडा, छत्तीसगढ़) से सुखसगार सिंह पावले यहाँ के निवासी शंकर सिंह मंडावी, समारूराम पोड्याम के सांथ हैं ये बता रहे हैं कि हमारे इलाके में नेटवर्क की समस्या है BSNL का टावर लगा है लेकिन चालू नहीं किया गया है जिससे लोगो को परेशानी होती है इससे नेटवर्क नहीं रहता, समय पर एम्बुलेंस या किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाती लोगो को बात करने के लिए पेड़ो पर चढ़ना पड़ता है यदि इस जगह में लगा टावर चालू कर दिया जाय तो इस इलाके के लोगो की मदद हो सकती है इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील करा रहे है कि दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे इनके क्षेत्र का टावर चालू हो सके : कलेक्टर@9179530000. सम्हारु राम पोड्याम@8959595782.
Posted on: Oct 25, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER
अर्री-अर्री, गोड़ा-गोड़ा हिनानो जम्बे-जम्बे...गोंडी गीत
ग्राम-मोलसनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से महावीर सिंह पावले के साथ में गाँव के छोटे-छोटे बच्चे है उनका नाम संतोष कुमार, प्रकाश कुमार है जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
अले इंगा नानो ले अले इंगा केला-
अर्री-अर्री गोड़ा-गोड़ा हिनानो जम्बे-जम्बे-
काया रेला, काया रेला हिनानो काया रेला रोला यो-
कैलो निन्ना, कैलो निन्ना हिनानो कैलो निन्ना केला यो-
अर्री-अर्री गोड़ा-गोड़ा हिनानो जम्बे-जम्बे...
Posted on: Oct 25, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
ए से अन्दर, बी से बन्दर...बाल कविता
ग्राम पंचायत-तोयलंका (पटेलपारा) पोस्ट-गदापाल, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से बलविन्दर कोडयाम एक बाल कविता सुना रहे हैं:
ए से अन्दर, बी से बन्दर-
सी से सिकंदर-
डी से डाकू तेरे पेट में चाकू-
वहां से निकला बन्दर-
बन्दर के दो बच्चे, सर मैडम को नमस्ते...
Posted on: Oct 25, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मुंह के छालो का घरेलू उपचार...
ग्राम-बेलकच, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से महावीर सिंह पावले आज आप लोगो को मुंह में छाले होने पर उसके घरेलू उपचार बता रहे है, इस बीमारी से खाने पीने में बहुत दिक्कत होता है और ये बीमारी बच्चे बुजुर्ग सभी लोगो को होता है और लोग इसके लिए बाज़ार से दवा खरीदने जाते हैं जिसमे काफी धन भी बेकार में खर्च होता है जबकि इसका इलाज़ हमारे आसपास ही उपलब्ध है तो वे बता रहे हैं कि इसका सरल नुस्खा है चमेली का जो पत्ता होता है उसको सुबह-सुबह खाली पेट 2 से 3 पत्ते को चबाना है और उसका रस को थूकना है, ऐसा 2 से 3 बार करें ऐसा करने से मुहं के छाले धीरे-धीरे ख़तम होने लगते है| महावीर सिंह पावले@7693933150.




