हमारे गाँव में टावर लगा है लेकिन चालू नहीं हुआ, पेड़ के ऊपर चढ़कर फोन पर बात करना पड़ता है...
ग्राम+पोस्ट-गदापाल, जिला-दन्तेवाडा, छत्तीसगढ़) से सुखसगार सिंह पावले यहाँ के निवासी शंकर सिंह मंडावी, समारूराम पोड्याम के सांथ हैं ये बता रहे हैं कि हमारे इलाके में नेटवर्क की समस्या है BSNL का टावर लगा है लेकिन चालू नहीं किया गया है जिससे लोगो को परेशानी होती है इससे नेटवर्क नहीं रहता, समय पर एम्बुलेंस या किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाती लोगो को बात करने के लिए पेड़ो पर चढ़ना पड़ता है यदि इस जगह में लगा टावर चालू कर दिया जाय तो इस इलाके के लोगो की मदद हो सकती है इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील करा रहे है कि दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे इनके क्षेत्र का टावर चालू हो सके : कलेक्टर@9179530000. सम्हारु राम पोड्याम@8959595782.

