Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, कुआ निर्माण होने से समस्या हल हो गयी है...
ग्राम पंचायत-सकडा, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 10 सजालिया पारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये पारा के लोगो ने आवेदन किया था| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को जून 2019 में रिकॉर्ड किया था| रिकॉर्ड करने के बाद जुलाई 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी| पानी के लिये कुआ का निर्माण कराया गया है| इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन...देश भक्ति गीत-
जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से दुर्गा एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन-
तुझपे दिल क़ुरबान, तू ही मेरी आरज़ू-
तू ही मेरी आबरू, तू ही मेरी जान-
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन-
तुझपे दिल क़ुरबान, तेरे दामन से जो आए-
उन हवाओं को सलाम, तेरे दामन से जो आए
उन हवाओं को सलाम...
Posted on: Jul 27, 2019. Tags: CG DURGA KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : बिजली का ट्रांसफार्मर बन जाने से समस्या हल हो गयी है...
ग्राम-मडमडा, थाना-पांडातरई, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झारिया बता रहे हैं| उनके गाँव में बिजली की समस्या थी| बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब हो गया था| जिससे गाँव के लोगो को रात के अंधेरे में रहना पड़ रहा था| इस समस्या को उन्होंने 25 जुलाई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 27 जुलाई 2019 को उनके गाँव का बिजली ट्रांसफार्मर सीजीनेट साथियों के प्रयास और विभागीय अधिकारियो के मदद से बन गया है| अब गाँव में बिजली की समस्या हल हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : रामभजन झारिया@9685784766.
Posted on: Jul 27, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER
3 दिन से ट्रांसफार्मर ख़राब है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-मडमडा, थाना-पांडा तरई, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झारिया बता रहे हैं| उनके गाँव में बिजली ट्रांसफर्मर 3 दिन से ख़राब है समस्या की जानकारी बिजली विभाग में दी जा चुकी है| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| गाँव में बिजली नहीं होने से लोगो को दिक्कते हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9425228410. संपर्क नंबर@9685784766.
Posted on: Jul 25, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OK PROBLEM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : वन विभाग में काम किये थे, सभी का मजदूरी भुगतान हो गया...
ग्राम-नेवारी बहरा, पंचायत-कटकोना, तहसील, ब्लाक-खड़गवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से राम कुमार बता रहे हैं| उन्होंने 2017 में वन विभाग में 39 दिन काम किया था| उनके साथ जगतपाल सिंग 4 दिन, राजकुमारी 5 दिन, कौशिल्या 04 दिन काम किये हैं| जिसका पैसा नहीं मिला था| जिस समस्या को उन्होंने 14 जुलाई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके 5 दिन बाद उनकी समस्या हल हो गयी है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने पैसा दिलाने में उनकी मदद की | राम कुमार@7489574020.
