प्रकाशमय जीवन को विश्वासपूर्ण साथ हम...गीत-
विकासखंड-प्रतापपुर. जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रभावती एक गीत सुना रहीं हैं-
प्रकाशमय जीवन को विश्वासपूर्ण साथ हम-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम-
गरजते आकाश पहाड़ को न हिला सके-
नदिया उबर आएंगी जमीन को न घींच सके-
एकता की आत्मा बरसे गगन को झुकाएं हम-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारें हम...RK
Posted on: Sep 13, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
नवा खाई त्यौहार अगस्त-सितंबर महीने में मनाते हैं...
ग्राम पंचायत चितापुर 2, डेबरा पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा साथ में है ग्रामीण साथी बलिराम कुसो बता रहें हैं प्रतिवर्ष मनायें जाने वाले (नवा खाई) त्यौहार कार्यक्रम हम ग्रामीण लोग साल में एक बार धान फसल की नई बलिया आने पर अगस्त-सितंबर महीने में इस कार्यक्रम को रखतें हैं, जिसमे हम लोग धान की नई बलिया को कूटकर भूंजकर चिवड़ा बनाते हैं और सबसे पहलें देवी-देवताओं अर्पित करते हैं, और इसी को परिवार के सभी सदस्य मिलकर इसे खाते हैं, इसके अलावा आज ही के दिन विशेष प्रकार की खाने में बनाये जाते हैं जिसे एक नवा खाई त्यौहार कार्यक्रम कहते हैं: RK
Posted on: Sep 13, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 13, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
जो हिंसाए होती है, उनको समाज के सामने लाकर चर्चा करने चाहिए, तब हिंसा ख़तम हो सकती है...
ब्लाक-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से नीलू डेहरिया बस्तर मांगे हिंसा से आजादी को लेकर अपनी राय व्यक्त कर रही है, उनका कहना है कि समस्या को राजनैतिक सत्यदा किया जाता है और ऐसी हिंसाए सबसे ज्यादा जंगल में रहने वाले आदिवासी लोग प्रभावित होते है | इस तरह के मामलो में राजनीति भी इन्वोल्व होती है और वहां के नागरिक होते है उनको भूमि पट्टा नहीं देते है और उनके साथ कहीं न कहीं हिंसा करते है | और उनको नक्सली बोलकर मार देते है | इन सब चीजो को लेकर चर्चा होना चाहिए | ये सभी चीजे समाज के सामने उबरकर आनी चाहिए तभी इस समस्या का समाधान हो सकता है |
Posted on: Sep 12, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गिलोय के उपयोग...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गिलोय का उपयोग बता रहे हैं, गिलोय को लेकर उसके छोटे टुकड़े कर लेना है और कूट लेना है, उसके बाद 2 चम्मच पेस्ट को 400 ग्राम पानी में डालकर उबाले जब 100 ग्राम बचे तो उसका सेवन करें, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9935255315. (AR)
