यातना गंध...अबूझमाड़ के जंगलों से एक कविता

यातना गंध

कोयलीबेड़ा से पच्चीस किलोमीटर दूर
अबूझमाड़ के जंगलों में वे आये
अपनी जंग लगी निष्प्राण बंदूकों को लटकाये
वे आये
और अपने थुलथुल शरीर की समूची गंदगी उड़ेलकर चले गये

‘‘क्या तुम्हें डर नहीं लगता जंगली जानवरों से?’’
‘‘नहीं, मुझे आदमियों से डर लगता है
जो दस की संख्या में आये थे बूट चमकाते हुए
मेरी पवित्र आत्मा को जिन्होंने ढक दिया था रात के अंधेरे से
दिन के भरे उजाले में।’’
टूटे-फूटे ‘शब्दों में गोंडी में उसने उत्तर दिया

सबसे बड़ा अपराध था
इस साक्षात्कार को छापना
कि खाकी वर्दीवाले कुत्ते जनता के सबसे बड़े दुश्मन हैं

मेरे विचारों से उन्हें सख्त नफरत है
वे उसमें बारूद की गंध सूंघते हैं
वे बलात्कार का हक मांगते हैं
और मुझसे कहते हैं मैं उनकी मां-बहन एक न करूं
इससे व्यवस्था को खतरा पैदा होता है
‘व्यवस्था विद्रोह’ इस राजसत्ता को कतई पसंद नहीं है

हर बस स्टॉप पर घूरती है एलआईबी की कंजीरी आंखें
मेरे आने-जाने पर कहीं कोई पाबंदी नहीं है
लेकिन मेरे हर ‘शब्द और हरकत उनकी पहुंच में है

रात के अंधेरे में वे मुझे नजरबंद कर लेते हैं
मेरे मुंह में मूतते हैं अट्टहास लगाते हैं
जिंदगी के आओ मजे लूटें
इन भूखे नंगों से इतना प्यार क्यों?
वे पूछते हैं
विचार बड़ा कि हथियार?
-आओ चलें रंडियों के पास
क्रांति बड़ी कि वर्दी?
-आओ ‘शराबखोरी करें

मेरी आस्था को बंधक बनाना चाहते हैं वो

मैं आस्था के समंदर में डूबना चाहता हूं
उसकी लहरों से खेलना चाहता हूं
साठ साल लंबे यातना गृह को तोड़कर
वहीं पहुंचना चाहता हूं फिर
जहां से जिंदगी ‘शुरू होती है
और कभी खत्म नहीं होती
मौत की यातना गंध को जला देना चाहता हूं
पृथ्वी की अतल गहराईयों में दबे ज्वालामुखी में दफनाकर
जैसे वह कभी था ही नहीं

‘शैतान कम्युनिस्ट!
वे चीखते हैं
नींद पर भी पहरा बैठा दिया उन्होंने
सपनों से उन्हें बहुत दुश्मनी है
उनकी गोलियां मेरी पीठ का पीछा करती हैं

क्रांतिकारी होना सबसे बड़ा देशद्रोह है उनकी नजरों में
वे मुझे नक्सलवादी घोषित करते हैं

विडंबना यह कि नक्सली भी मुझे अपना दुश्मन समझते हैं
क्रांति कर्म में प्यार धर्म को प्रवेश देने के अपराध में
‘क्रांति को इस समय बंदूक की जरूरत है प्यार की नहीं
जो प्यार करेगा वह वर्ग ‘शत्रु है
जनशत्रु है क्रांति ‘शत्रु है’
किसी लाल किताब को पलटकर वे कहते हैं

कामरेड, मुझे अराजक विचारों के लिए क्षमा करें
लेकिन क्या करूंगा मैं उस क्रांति का
जिसमें प्यार ही जिंदा न रहे
जिसमें मैं ही रहूं बाकी कोई और न हो
क्रंाति की जरूरत तो प्यार के लिए ही है
प्यार जिंदा रहेगा क्रांति के पहले और बाद भी

वाकई कितनी विकट यातना है
धरती पर जिंदा रहूं बिना प्यार किये-कराये!

अपने जन्म से लेकर आज तक
मुझसे लिपटी यातना गंध से मुक्ति पाना चाहता हूं मैं
क्रांति मुझे इस यातना गंध से मुक्ति दिलायेगी
इसीलिए मैं क्रांतिकारी हूं
निर्बाध प्यार करने के लिए मुझे क्रांति की नितांत जरूरत है

मेरे विचारों से उन्हें सख्त नफरत है
मेरी आस्था को बंधक बनाना चाहते हैं वो
सबसे बड़ी दुश्मनी है उन्हें मेरे सपनों से
वे मुझे नक्सलवादी कहते हैं!

साठ साल लंबी यातना से गुजरने के बाद भी
मैं पहचान सकता हूं अपने लहू का लाल रंग
और उसका नमकीन स्वाद
देख सकता हूं सपना लाल परचम फहराने का
जिंदगी की धड़कनों को सुन सकता हूं साफ-साफ
महसूस सकता हूं उसका सुनहरा उत्ताप

यातना गृह में बंदी खून से लथपथ अपने ‘शरीर के बावजूद
नवंबर की रात में आसमान में टंके पूर्णिमा के गदराये चांद के नीचे
मैं सूघना चाहता हूं उस लड़की के लंबे भूरे बालों को
जिसने हमेशा मेरी खिल्ली उड़ाई है
‘तुम तो क्रांति के लिए ही बने हो’ ऐसा कहकर

अपनी इस जीवित संवेदना के लिए
मैं किसे धन्यवाद दूं?

ओ मेरे लोगों
तुम्हारा लाल सलाम !

संजय पराते

Posted on: Aug 15, 2012. Tags: Himanshu Kumar

Govt doing another historic injustice by not impementing Forest rights Act

Kalu Kumar from Manikpur in Chitrakoot district of Uttar Pradesh is telling us that govt is again doing a historical inustice to adivasis by not implementing the forest rights act properly. He says in the law forest department has no role but they are playing a very negative role. The forest protection committees are not getting any say though the law gives them a specific role.Community rights over forest is not being recognised at all. The caller can be reached at 08853037895

Posted on: Aug 11, 2012. Tags: FOREST KALU KUMAR

Forest dept did plantation in 2005, now again doing the same in same forest!

Raju Kumar from Chatra district of Jharkhand is telling us about some irregularities in forest department. He says in Mungwadah forest in Huntergunj block of the district forest department did plantation in 2004-05. Now they have again sanctioned Rs 22 lakhs for plantation in the same forest. The question needs to be asked what happened to the plantation done 7 years ago? The locals are alleging that this time also they are not doing the plantation properly and this wastage of public money need to be examined. For more Raju ji can be reached at 09430313721

Posted on: Aug 05, 2012. Tags: FOREST RAJU KUMAR

Govt gave money but handpumps still not repaired, people suffering

Raju Kumar from Chatra district in Jharkhand says in all the villages around him handpumps are lying unrepaired. Specially he says there are many schools where hand pumps are not working and children are having a hard time. It is also difficult to cook their mid day meals. After last Panchayat election government has given money to each village sarpanch for hand pump repair. He would like to ask where has that money gone which needs investigating. He says if these people are siphoning off this kind of money then what can we expect from these leaders for our development. For more Raju ji can be reached at 09835235929

Posted on: Jul 29, 2012. Tags: HANDPUMP RAJU KUMAR WATER

Need to start campaign to rectify Below Poverty Line list...

Raju Kumar from Chatra district of Jharkhand says I had heard a report on Swara by Aparna Marandi that many rich people are having Below Poverty Level cards whereas many poor do not have BPL cards. When I checked in my area I found that more then 25% people who have BPL cards are Govt employees and the people who are working as bonded laboreres in those houses have not got BPL cards. A report to officials do not help.Once people do not have BPL cards they can not avail many Govt schemes which are meant for poor. There is a need to start a campaign to rectify this. For more Raju ji can be reached at 09835235929

Posted on: Jul 26, 2012. Tags: Raju Kumar

« View Newer Reports

View Older Reports »