सड़क नहीं बना है, रास्ते में कीचड़ हो चुका है, आने जाने में दिक्कत होती है...
पटेल पारा, ब्लाक-लोंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम नाग और उनके साथी बता रहे हैं कि गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती हैं, कीचड़ हो चुका है| वाहन नहीं निकल पाते हैं| गाँव में जो सड़क बना है मिट्टी वाला है, कच्ची सड़क है, निवासियों ने इसके लिये पंचायत में आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो पाता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क की समस्या का निराकरण करने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406077023. जनपद CEO@8889251366. कलेक्टर@8458956694. (173343) (AR)
Posted on: Sep 25, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पेड़ो की पत्ती का दोना पत्तल बनाकर उपयोग करते हैं ग्रामवासी...
ग्राम-गोनका पारा, पंचायत-पेड़मा रास, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चबोती बता रही हैं कि वे पत्ते का दोना और पत्तल बनाती है| जिसे भोजन करने के लिये उपयोग किया जाता है| जब कोई बड़ा कार्यक्रम होता है जैसे शादी, सभा आदि तब वे पत्ते इकठ्ठा कर कई लोग के साथ मिलकर दोना पत्तल बनाते हैं, उसी में सारे महमानों को भोजन परोसा जाता है| सामान रखने के लिये भी इसे उपयोग किया जाता है| इसको उपयोग के बाद पशुओ को दे दिया जाता है जिससे गंदगी नहीं होता है| (AR)
Posted on: Sep 25, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 25, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कड़वी तरोई के औषधीय गुण..
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कड़वी तोरई के गुण बता रहे हैं| कड़वी तरोई का सेवन करने से मलेरिया, सूजन, लीवर की बीमारी में आराम मिल सकता है| इस तरोई की गिरी को पानी में पीसकर पिलाने से कुत्ते का विष निकल जाता है| इसके सूखे फल का चूर्ण बनाकर सुघाने से पीलिया बीमारी में लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त करने बाद नुस्खा उपयोग करें: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Sep 25, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
बस्तर हिंसा और उसका समाधान पर चर्चा...
जिला-बस्तर (जगदलपुर) से बाबूलाल नेटी बस्तर में हो रही हिंसा के विषय पर दुर्ग निवासी कुंदन से वार्ता कर रहे हैं| कुंदन का पैत्रिक गाँव दल्ली राजरा है| उनका कहना है बस्तर में हो रही हिंसा से कई परिवार उजड़ गये हैं और आज भी ये हो रहा है| छत्तीसगढ़ को लेकर लोगो की मान्यता है कि ये राज्य हिंसा प्रभावित क्षेत्र है लोग यहाँ आने से डरते हैं, जबकी पूरे छत्तीसगढ़ में एसी स्थिती नहीं है, बस्तर के क्षेत्र हैं में ये स्थिती है और उसी के कारण पूरे छत्तीसगढ़ के बारे में लोगो ये धारणा है| इस विषय पर उनके साथी रमेश का कहना है कि इसे ठीक करने के लिये उनसे मिलकर बात कर ये जानने का प्रयास किया जाना चाहिये कि ये हिंसा किस लिये किया जा रहा है| क्या कारण है ? इसमे सरकार की भूमिका अनिवार्य है तभी ये ख़त्म हो सकता है|(AR)

