बस्तर हिंसा और उसका समाधान पर चर्चा...

जिला-बस्तर (जगदलपुर) से बाबूलाल नेटी बस्तर में हो रही हिंसा के विषय पर दुर्ग निवासी कुंदन से वार्ता कर रहे हैं| कुंदन का पैत्रिक गाँव दल्ली राजरा है| उनका कहना है बस्तर में हो रही हिंसा से कई परिवार उजड़ गये हैं और आज भी ये हो रहा है| छत्तीसगढ़ को लेकर लोगो की मान्यता है कि ये राज्य हिंसा प्रभावित क्षेत्र है लोग यहाँ आने से डरते हैं, जबकी पूरे छत्तीसगढ़ में एसी स्थिती नहीं है, बस्तर के क्षेत्र हैं में ये स्थिती है और उसी के कारण पूरे छत्तीसगढ़ के बारे में लोगो ये धारणा है| इस विषय पर उनके साथी रमेश का कहना है कि इसे ठीक करने के लिये उनसे मिलकर बात कर ये जानने का प्रयास किया जाना चाहिये कि ये हिंसा किस लिये किया जा रहा है| क्या कारण है ? इसमे सरकार की भूमिका अनिवार्य है तभी ये ख़त्म हो सकता है|(AR)

Posted on: Sep 25, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER