ओम नम: शिवाय भजो रे नम: शिवाय....भजन-

ग्राम-डूमरपारा, पोस्ट-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रभावती एक भजन सुना रही हैं :
ओम नम: शिवाय भजो रे नम: शिवाय-
ओम नागेश्वराय भजो रे नम: शिवाय-
ओम विष्णुश्वराय भजो रे नम: शिवाय-
ओम कामेश्वराय भजो रे नम: शिवाय-
ओम शंकराय भजो रे नम: शिवाय...

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: CG PRABHAWATI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...वंदबा गीत-

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल सरस्वती वंदना सुना रहे हैं :
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू स्वर की देवी ये संगीत तुझ से-
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझ से-
हम है अकेले, हम है अधूरे-
तेरी शरण हम हमें प्यार दे माँ-
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ...

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, बुखार का घरेलू उपचार -

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी 50ग्राम, अजवाइन 50 ग्राम, काला जीरा 50 ग्राम, गिलोय, गुड़बेल 50 ग्राम, कालमेग 50 ग्राम, चिरायता 50 ग्राम लेकर सभी को पीस लें| उसके बाद सुरक्षित रखें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन से पूर्व गर्म पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी, चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@7879751110.

Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

दो महीनें पूर्व से सोलर पंप ख़राब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

बैगापारा, ग्राम पंचायत-कुप्पा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम प्रताप सिंग बता रहे हैं| गाँव के वार्ड क्रमांक 06 में दो महीने पूर्व सोलर पंप ख़राब हुआ था| उन्होंने सुधार कराने के लिये आवेदन किया है| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@7079809648, जिला कलेक्टर@9826443570. संपर्क नंबर@6263798967.

Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG PROBLEM RAM PRATAP SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

लाला जी ने केला खाया...कविता-

ख़ास पारा, ग्राम-श्याम नगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्रृष्टि राजवाड़े एक बाल कविता सुना रही हैं :
लाला जी ने केला खाया-
केला खाकर मुह पिचकाया-
मुह पिचाकार कदम बढाया-
कदम के नीचे छिलका आया-
लाला जी फिर गिरे धडाम-
मुह से निकला हाय राम...

Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG POEM SHRISHTI RAJWADE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »