स्वास्थ्य स्वर : आलू के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आलू के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, दुबलापन में छिलका सहित आलू खाने से लाभ हो सकता है, इसका सेवन प्रतिदिन करना है| कच्चे आलू को उबले पानी में पीसकर लेप बना लें और उसे चेहरे पर लगायें इससे चेहरे के झाईयां में लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं| नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

सज्जनता...कहानी-

एक बार गुरु और शिष्य एक गांव में गये तो गाँव के लोगो ने उनका स्वागत किया भोजन कराया| तब गुरु ने उन्हें कहा तुम बिखर जाओ अलग अलग गाँव में चले जाओ, इस बात पर शिष्य क्रोधित हुआ लेकिन कुछ नहीं बोले और गुरु के साथ चले गये, आगे चलकर दूसरा गाँव मिला, जहाँ पर उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया| तब गुरु के कहा तुम इसी गाँव में पड़े रहो कभी नहीं बिछड़ो| ये सब देखकर शिष्य बोला गुरु जी आप ऐसा क्यों कह रहे हैं| गुरु ने उत्तर दिया सज्जन लोग बाहर निकलेंगे तो सज्जनता फैलायेंगे इसलिये उनका निकलना जरुरी है| दुष्ट निकलेगे तो दुष्टता फैलायेंगे इसलिये उन्हें नहीं निकलना चाहिये जिससे ये सीमित रहें| (AR)

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

Impact:निराश्रित वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगा सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्डिंग के बाद...

ग्राम पंचायत-कुभरौली, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से स्वेता तिवारी बता रहीं हैं शत्रुघन पांडे (नाना) के निराश्रित वृद्धावस्था पेंशन नही मिलने की समस्या सन्देश सीजीनेट में अक्टूबर 2019 में रिकॉर्ड किये थे, जो की सीजीनेट सुनने वाले साथियों की सहयोग से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर निराश्रित वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद कियें इसलिए सभी पद अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें हैं| संपर्क@7909951858. RK

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मेरे वतन के लोगों- तुम खूब लगा लो नारा...देशभक्ति गीत-

ग्राम-तेलईमुड़ा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फुलकुवर बघेल एक देशभक्ति गीत सुना रहीं हैं-
ऐ मेरे वतन के लोगों-
तुम खूब लगा लो नारा-
जो शहीद हुए हैं उनकी-
ज़रा याद करो क़ुरबानी-
जब देश में थी दीवाली-
वो खेल रहे थे होली-
जो शहीद हुए हैं उनकी-
ज़रा याद करो क़ुरबानी...RK

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

पानी की समस्या अधिकारीयों का कोई ध्यान नही, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत बड़े बोदेनार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुख राम कुंजाम बता रहें हैं पानी की समस्या भूमिगत जलस्रोत का कोई साधन नही हैं सभी ग्रामवासी नदी-नाले का पानी पिने के लिए उपयोग करते हैं, बताये जा रहें है की इस पानी की समस्या को लेकर जनपत पंचायत विभाग में शिकायत किये गयें किन्तु कोई सुनाई नही हुई इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके पानी की व्यवस्था कराने में सहयोग करें:सीईओ@9406016762, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, संपर्क@7587454402. RK (178333)

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »