तोड के मज़बूरी के बंधन पा लूँ मै भी आत्म सम्मान को...कविता
ग्राम-चरगांव, पंचायत-चरगांव, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से अंजली सोनवानी एक कविता सुना रही है:
आजादी के पंख लगा के छू मै भी आसमान को-
तोड के मज़बूरी के बंधन पा लूँ मै भी आत्म सम्मान को-
तुफानो से खुद ही लड़ के खुद के दम पर आगे बढ़ के-
चाहूँ मै भी मंजिल पाना अपने गुण सबको दिखलाना-
कैद हो जो पंछी पिंजरे में वो क्या जाने गगन की माया-
तन मन स्वतंत्र हो जब मेरा तभी मानूँ जीवन पाया...
Posted on: May 27, 2019. Tags: ANJLI SONWANI DINDORI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : कई दिनों से दिव्यांग पेशन नहीं मिल रहा था, अब मिलने लगा है...
ग्राम-बरका, पंचायत-बरका, पोस्ट-सालोंबी, तहसील-भानडेर, जिला-दतिया (मध्यप्रदेश) से विनोद पाल बता रहे हैं कि उनको कई दिनों से दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रहा था | जिससे वे बहुत परेशान थे | अनेक बार अधिकारियों के पास उन्होंने आवेदन दिया, पर कोई कारवाही नहीं किया जा रहा था | तब उन्होंने 2018 में सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया| 2019 में अब उन्हें दिव्यांग पेंशन मिलने लगा है | वे बहुत खुश हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : विनोद पाल@9685429349.
Posted on: May 27, 2019. Tags: BHANDER DATIYA IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER VINOD PAL
हे वीणा वादनी माँ हमें अपनी शरण ले लो, जिभ्या में वास करके विद्द्यायें सभी दे दो...वंदना
ग्राम-चरगांव, पंचायत-भैसवाही, तहसील-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से अंजली सोनवानी एक वंदना गीत सुना रही है:
हे वीणा वादनी माँ हमें अपनी शरण ले लो-
जिभ्या में वास करके विद्द्यायें सभी दे दो-
इस तोतली वाणी में श्रद्धा है न भक्ति है-
तेरा गान करूँ माता ऐसी भी न शक्ति है-
वर दायक हाथों माता धन्य हमें कर दो-
करते हैं आदि शुर गण माँ वंदना तेरी...
Posted on: May 26, 2019. Tags: ANJLI SONWANI DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER
जो अपने से सदा बड़ो का आदर मान किया करते हैं...कविता-
ग्राम-तरगाँव, पंचायत-भैसवाही, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से आरती सोनवानी एक कविता सुना रही हैं :
जो अपने से सदा बड़ो का आदर मान किया करते हैं-
पास बड़ो के आने पर उठ सम्मान किया करते हैं-
अतिथि जनो के घर आने पर जो सत्कार करते हैं-
देव समझकर अभिनंदन करते वे बच्चे अच्छे लगते हैं...
Posted on: May 26, 2019. Tags: ARTI SONWANI DINDORI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में होने वाले गैस (अपच) के घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ ( मध्यप्रदेश) से वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय पेट में होने वाले गैस (अपच) के घरेलू उपचार बता रहे हैं: पान को उबाल लेने के बाद उसमे शक्क्कर डालें, उसके बाद चाय पत्ती, डालकर ठीक तरह से गर्म करने के बाद उसे हल्का ठंडा करके उसमे नीबू का एक भाग के रस डालकर पीने से पेट (उदर) होने वाले बिमारी तथा गैस से बचाव हो सकता है: इसमें दूध का प्रयोग न करें | अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
