Today's News from newspapers in Gondi : 14th April 2017 -

बुढ़ादेव मन्दिर में मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह ने लगाई चौपाल – नई दुनिया न्यूज़ धमतरी छत्तीसगढ़-
छात्राओं को मिली सरस्वती साईकिल- नई दुनिया न्यूज़ दंतेवाड़ा दक्षिण बस्तर छत्तीसगढ़-
45 लाख लोगों को मिलेगा स्मार्ट फोन, लगेंगे 1600 मोबइल टावर- नई दुनिया न्यूज़ बीजापुर

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

चलो गीत गाओ, चलो गीत गाओ...भवानी प्रसाद मिश्र की कविता

सुनील कुमार, भवानी प्रसाद मिश्र की एक कविता सुना रहे है, मिश्र उन गिने चुने कवियों में थे जो कविता को ही अपना धर्म मानते थे और आमजनों की बात उनकी भाषा में ही रखते थे:
चलो गीत गाओ ,चलो गीत गाओ-
कि गा गा के दुनिया को सर पर उठाओ-
अभागे की टोली अगर गा उठेगी-
तो दुनिया पे दहशत बड़ी छा उठेगी-
सुरा बेसुरा कुछ न सोचेंगे गाओं-
कि जैसा भी सुर पास में हैं चढ़ाओं...

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

साक्षर भारत मिशन प्रेरको को 30 माह से वेतन नहीं मिला, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...

जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बता रहे है कि बडवानी जिले में अगस्त 2013 को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरको की नियुक्ति हुई थी इसमें 52 प्रेरको की नियुक्ति सेंधवा ब्लाक में भी हुई थी जिन्हे 2000 रूपये माह के हिसाब से 13 महीने का वेतन दिया गया, , बाकि 30 माह से वेतन नही दिया गया है | इस समस्या के निदान के लिए जिला कलेक्टर की जन सुनवाई में भी 29 सितम्बर 2015 को आवेदन दिया गया था लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया जनपद सेंधवा के C.E.O.@9893838644 को फोन कर उन पर दबाव बनाकर मदद करें। सुरेश कुमार@9669682196

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: SONG SURESH VICTIMS REGISTER KUMAR

Today's News from newspapers in Gondi : 13th April 2017 -

किसान नरवाई जलाएं नहीं, उससे बनाएं जैविक खाद-नई दुनिया न्यूज़ छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
पढाई के लिए बालिका वधू का इंकार, अब बनी मिसाल- पत्रिका न्यूज़ इंदौर मध्यप्रदेश – आवापल्ली, कुटरू और नैमेड गांव में खुलेगी गैस एजेंसी-भास्कर न्यूज़ बस्तर छतीसगढ़-
डायरिया फैला तो पानी का लिया सैंपल-भास्कर न्यूज़ बस्तर छतीसगढ़ -

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

हमारे गाँव में कुंए, तालाब सूख गए हैं, कई हैंडपंप खराब हैं, अधिकारी नहीं सुनते कृपया मदद करें...

सीजीनेट स्वर जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा ग्राम-कुकुरगोडा, ब्लाक-जैतहरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है जहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ उपस्थित है गाँव के सुरेश सिंह जो बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की गंभीर समस्या है गाँव के लगभग सारे हैण्डपम्प खराब हो चुके है कुंआ और तालाब सूख चुके हैं जिसके कारण गाँव के लोगो को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शिकायत अधिकारियो के पास किये थे लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया काम किसी तरह कुछ चल रहे हैंडपंपों से चल रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया PHE विभाग@09993800770 को फोन कर दबाव डालकर ग्रामीणों की मदद करें। ग्रामीण सूरज आर्मो@07354331433

Posted on: Apr 12, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »