हमारे टोला का ट्रांसफार्मर जल गया है और शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
विश्वकर्मा टोला वार्ड क्रमांक 15, ग्राम-भमरा, विकासखंड-सिरमौर, जिला-रीवा (म.प्र.) से नन्दलाल साकेत बता रहे है कि उनके टोला का ट्रांसफार्मर जल गया था अधिकारी ने कहा कि 20% बिल जमा कर दो तो हम लगवा देंगे तो उन्होंने 70% बिल जमा कर दिया पर फिर से 7 दिन के अन्दर 20-11-2017 को जल गया और अब कोई सुनने को तैयार नहीं है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: प्रभारी अधिकारी@9425824714, सिरमौर A.E.@9425824792, K.L. वर्मा@9425424302, ऑफिस का@074622560311. नन्दलाल साकेत@ 9617026012.
Posted on: Dec 02, 2017. Tags: NANDLAL SAKET SONG VICTIMS REGISTER
दीपवाली न यन मतोम दा वे नानो निमा यो वेया...गोंडी दीपावली गीत -
मरकापारा, ग्राम-दुगेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीता पटबंदी कौशी गल्लो से एक गोंडी सुन रही है:
दीपवाली न यन मतोम-
दा वे नानो निमा यो वेया-
अलेडा केला निमा यो वेया-
केलडा नानो निमा यो वेया-
पाटा बाबो नित्ता अणि निमा यो वेया-
दीपवाली न यन मतोम...
Posted on: Nov 22, 2017. Tags: SEETA PATBANDI SONG VICTIMS REGISTER
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले...भजन गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रहें है :
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले – गोविंद नाम लेकर मेरे प्राण तन से निकले – श्री गंगा जी का तट हो यमुना का बंसी वट हो – मेरा सावरा निकट हो जब प्राण तन से निकले – विष्नू चरण का जल हो जब प्राण तन से निकले – सिर सोहना मुकुट हो मुखड़े पे काली लट हो...
Posted on: Nov 17, 2017. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
मंदिर में पूजा रोज करो तीरथ करो हजार, मन में दया धरम नहीं सब कुछ है बेकार...गीत -
ग्राम-मनौर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से ज्ञानदास एक गीत सुना रहे हैं:
मंदिर में पूजा रोज करो तीरथ करो हजार-
मन में दया धरम नहीं सब कुछ है बेकार-
क्या भरोसा है ये जिंदगी का, सांथ देता नही है किसी का-
माता पिता के कर ले सेवा, गुरु के करले ध्यान-
क्या भरोसा है ये जिंदगी का साथ देता नही किसी का...
Posted on: Nov 17, 2017. Tags: GYANDAS ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सेव और लौंग के औषधीय गुण-
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट पसला, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मन्दाकिनी मिश्रा बता रहे है अगर किसी को पुराना सिर दर्द हो तो एक मीठा सेब काटकर नमक लगाकर रोज सुबह 14 दिन तक खाने से सिर दर्द में आराम होता है | अगर दिमाग काम न करे तो खाना खाने से 10 मिनट पहले एक सेब 10 दिन तक खाए तो दिमाग और दिल तन्द्रुस्त रहते है और जिसके पेट में गैस बनता हो वो एक मीठा सेब लेकर उसमे 10 ग्राम लौंग चुभायें और रोज सुबह निकालकर एक लौंग पानी के साथ खाए | इसे ही चीनी मिटटी के बर्तन में 8 दिन तक रखे और रोज सुबह रोजाना दो लौंग पीसकर दूध के साथ खाएं इससे ताकत आती है लौंग सुस्ती के लिए बढ़िया चीज है और लौंग गैस की बीमारी को भी दूर कर देता है धातु के मरीज इसे न खाएं | मन्दाकिनी मिश्रा@9752102663.

