धीरे-धीरे देश को आगे बढ़ाना है...देश भक्ति गीत-
राजस्थान से बवीर कुमार एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
कर्म वीरो देश में नवज्योत लाना है-
धीरे-धीरे देश को आगे बढ़ाना है-
कुछ लोग हैं जो अपने बच्चो को-
अनपढ़ रखते हैं-
अनपढ़ रख के उनके जिन्दगी बेकार करते हैं...(AR)
Posted on: Mar 20, 2021. Tags: BVAIR KUMAR DESHBHAKTI SONG RAJASTHAN
एक बुद्धिमान यात्री की कहानी...
सुरेश कुमार जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से कहानी सुना रहे है बुद्धिमान यात्री एक बार एक यात्री जंगल से गुजर रहा था |गर्मी बहुत अधिक थी उसने प्यास महसूस की वह पानी की तलाश की परन्तु असफल रहा |अंत में वह एक नारियल के पेड़ के नीचे आया पेड़ पर बहुत से नारियल लटक रहे थे |वे इतने ऊँचे थे की यात्री उन तक नहीं पहुच रहा था और वह पेड़ पे चढ़ने में असमर्थ था |पेड़ पर कुछ बन्दर थे | यात्री बहुत बुद्धिमान था| उसने एक तरकीब सोची और वह बंदरो को कुछ पत्थर फेका| बन्दर बहुत नाराज हुए और कुछ नारियल तोड़कर यात्री की तरफ फेके| यात्री ने नारियल फोड़े और उसका पानी पिया| इस प्रकार उसने अपने प्यास बुझाई और चल दिया|... (183890)
Posted on: Mar 19, 2021. Tags: BADWANI MP STORY SURESH KUMAR
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद राशन कार्ड बन गया है...
ग्राम+पंचायत-मंग्वाल, ब्लॉक+जिला-कोंडागाँव छत्तीसगढ़ से लक्ष्मण कोर्राम बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बन रहा था उसके लिये उन्होंने कई बार शिविरों में आवदेन भी दिये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से राशन कार्ड बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नंबर@8815792756.
Posted on: Mar 16, 2021. Tags: CG IMPACT STORY KONDAGAON LAXMAN KORRAM
पर्व, विवाह और जीविका के लिये वनों का प्रयोग और उनका संरक्षण
धनेली कन्हार, उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र कुमार मार्गीया बता रहे हैं, आदिवासी सामुदाय वनों से अपनी जीविका का साधन एकत्र करते थे| प्रकृति में जो फल होते हैं, जिसे सामुदाय उपयोग करता है उसके नाम पर एक पर्व मनाया जाता था, आज भी ये परम्परा देखने को मिलती है| विवाह के लिये निवासी जंगल से जामुन पेड़ की डाली, डूमर का फल का उपयोग करते हैं, मण्डप के लिये चार के पेड़ और महुआ के पेड़ का उपयोग करते हैं| पेड़ो के संरक्षण के लिये विवाह के समय इनके पौधे लगाये जाते हैं और उन्हें बड़ा करने तक उसकी देख रेख भी जाती है, जिससे पेड़ो का केवल दोहन न हो उनका संरक्षण भी हो|
Posted on: Mar 15, 2021. Tags: CG KANKER STORY VIRENDRA KUMAR
कहानी : हमेशा समझदारी से काम करना चाहिये
जशपुर, छत्तीसगढ़ से सूरदास पैकरा एक कहानी सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है, हमेशा समझदारी से काम करना चाहिये” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
