एक बुद्धिमान यात्री की कहानी...
सुरेश कुमार जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से कहानी सुना रहे है बुद्धिमान यात्री एक बार एक यात्री जंगल से गुजर रहा था |गर्मी बहुत अधिक थी उसने प्यास महसूस की वह पानी की तलाश की परन्तु असफल रहा |अंत में वह एक नारियल के पेड़ के नीचे आया पेड़ पर बहुत से नारियल लटक रहे थे |वे इतने ऊँचे थे की यात्री उन तक नहीं पहुच रहा था और वह पेड़ पे चढ़ने में असमर्थ था |पेड़ पर कुछ बन्दर थे | यात्री बहुत बुद्धिमान था| उसने एक तरकीब सोची और वह बंदरो को कुछ पत्थर फेका| बन्दर बहुत नाराज हुए और कुछ नारियल तोड़कर यात्री की तरफ फेके| यात्री ने नारियल फोड़े और उसका पानी पिया| इस प्रकार उसने अपने प्यास बुझाई और चल दिया|... (183890)
